सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्व बसूली अभियान दरभंगा


 राजस्व वसूली को लेकर आयुक्त दरभंगा ने की  बैठक 

-दरभंगा/लहंरियसराय

दरभंगा, 22 सितम्बर, 2025ः- दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार, दरभंगा में पी.पी.टी के माध्यम से दरभंगा प्रमण्डल अन्तर्गत तीनों जिलों दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के 25  -25 बड़े राजस्व बकायादारों से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

आयुक्त महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक माह न्यूनतम 10 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली हो। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु विभागीय रणनीति को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। बकाया राजस्व वसूली करने के लिए आयुक्त महोदय ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

   प्रमण्डल अन्तर्गत दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के 25 -25 बड़े राजस्व बकायादारों जिनमें 

 *दरभंगा के (01) दिवेश कुमार जगदंबा फूड प्रोसेसिंग सुरहाचट्टी, दरभंगा, अशोक पेपर मिल मांग राशि 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार रूपये, (02) अंशुमन राय सहायक टी.पी.डी.एस पर मांग राशि 06 करोड़ 79 लाख 57,007 रूपये (03) शैलेंद्र कुमार सत्यम राइस मिल खैरा, दरभंगा पर मांग राशि 6 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 आदि शामिल है*। 

    वही मधुबनी जिला में (01) मनोज कुमार सिंह पंडोल मधुबनी पर 4 करोड़ 23 लाख 22 हजार 442 रूपये, (02) पुरुषोत्तम नारायण ठाकुर बासोपट्टी जयनगर पर 4 करोड़ 17 लाख 58 हजार 025 रूपये (03) पवन कुमार पर 3 करोड़ 31 लाख 22 हजार 926 रूपये मांग राशि  आदि निर्धारित की गई है।

   इसी प्रकार समस्तीपुर जिला में (01) विनोद कुमार सिंह वारिशनगर पर 5 करोड़ 78 लाख 67 हजार रूपये, (02) राजकुमार राय पर 02 करोड़ 91 लाख 78 हजार 200 रूपये की मांग राशि आदि निर्धारित की गई है।

*आयुक्त महोदय ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि इसके अलावे जो भी बकायेदार है,उनसे भी राजस्व संग्रहण कर जमा करना सुनिश्चित करें।* 

    नीलाम पत्र से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने हेतु आयुक्त महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से सुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए।

     उन्होंने यह भी कहा कि बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता दी जाए। बकाया राजस्व बसुली नहीं होने पर कुर्की जप्ती करने का भी निर्देश दिया।

     बैठक में आयुक्त के सचिव श्री सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक जन संपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) श्री राकेश रंजन सहित तीनों जिलों नीलाम  पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...