सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
 बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एन काउंटर मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। एनकाउंटर के सात दिन बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर जगदीशपुर SDPO, तत्कालीन शाहपुर SHO और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ ह'त्या की FIR दर्ज की गई है। आशा देवी का आरोप है कि 17 जून को उनके बेटे ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी बात रखने के बाद हथियार जमीन पर फेंककर सरेंडर कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उसे घेरकर गोली मार दी। परिवार का दावा है कि भरत को घायल अवस्था में ले जाया गया और बाद में उसकी मौत की सूचना दी गई। वहीं पुलिस का आधिकारिक पक्ष पूरी तरह अलग है। पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार भरत तिवारी पर कई मामलों में कार्रवाई चल रही थी और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस का कहना है कि सरेंडर का नाटक करने के बाद उसने दोबारा हथियार उठाकर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। पुलिस के अनुसार भरत को पैरों में गोली लगी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मामले में अब तक पुलिस की ओर से तीन अलग-अलग FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि अब चौथी FIR सीधे पुलिस अधिकारियों के ...
 दहेज़ हत्या का आरोप बिबाहिता की मौत पति ने मारी गोली दरभंगा ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत  दरभंगाः कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता साक्षी कुमारी की गोली लगने से मौत होने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले को संवेदनशील रूप दे दिया है। मृतका के पिता निलेश ठाकुर ने अपने दामाद शिशिर भारद्वाज, उसके पिता ललन ठाकुर, दादा जितेंद्र ठाकुर तथा एक दर्जन से अधिक नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।   प्राथमिकी में आरोप है कि साक्षी पर दहेज के रूप में 20 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो वाहन लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने साजिश के तहत गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, आरोप में कहा गया है। घटना के तुरंत बाद कमतौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मृतका के अजीय ससुर जितेंद्र ठाकुर भी शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भे...