दरभंगा :- ओमेगा स्टडी सेंटर में 1 फरवरी 2026 को होगा OTSE-26 का आयोजन पंजीकरण प्रारम्भ। दरभंगा: आईआईटी (IIT) एवं मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर द्वारा नए सत्र में प्रवेश हेतु ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE–2026) का पुनः आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज से पंजीकरण (Registration) प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष OTSE–2026 में कक्षा 5वीं से कक्षा 11वीं तक में अध्ययनरत छात्र–छात्राएँ भाग ले सकेंगे। OTSE–2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य भर, विशेषकर मिथिलांचल के कोने–कोने से ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है जो भविष्य में डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं। चयनित विद्यार्थियों को ओमेगा स्टडी सेंटर के अनुभवी एवं श्रेष्ठ फैकल्टी द्वारा JEE (मेंस एवं एडवांस्ड) तथा NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ 10वीं व् 12वीं बोर्ड प...
समाजिक राजनैतिक ब्यापारीक खबरों का चैनल