दरभंगा AIIMS: “आ रहा है” वाला अस्पताल, जो सालों से रास्ते में ही है दरभंगा से रिपोर्ट मिथिला में एक नया मुहावरा बन गया है — “काम हो गया?” “ना रे, AIIMS दरभंगा वाला हाल है… आ रहा है!” करीब दस साल पहले बड़े ठाठ-बाट से घोषणा हुई — दरभंगा में AIIMS बनेगा। पूरा उत्तर बिहार खुश। लगा अब पटना-दिल्ली के चक्कर कम होंगे। लगा अब अपना इलाका भी बड़े नक्शे पर आएगा। लेकिन अभी हालत ऐसा है कि AIIMS का नाम ज्यादा दिखता है, अस्पताल कम। घोषणा में रॉकेट, काम में बैलगाड़ी घोषणा ऐसा हुआ जैसे कल से ही मरीज भर्ती हो जाएगा। भाषण में 750 बेड, आधुनिक मशीन, MBBS सीट — सब झकाझक। लेकिन जमीन पर काम ऐसा चल रहा है जैसे कोई मिस्त्री कह दे — “हो जाएगा… धीरे-धीरे… जल्दी का काम शैतान का।” ई “जल्दी” शब्द सरकारी डिक्शनरी में बहुत लंबा होता है। दस साल भी छोटा पड़ जाए। जनता कह रही है — “ई का हो रहा है भाई?” उत्तर बिहार के लोग आज भी: गंभीर बीमारी में पटना भागते हैं दिल्ली तक का टिकट कटाते हैं इलाज से ज्यादा किराया में पैसा लग जाता है गरीब आदमी सोचता है — “बीमार न पड़ें त अच्छा है, इलाज तो जेब बीम...
समाजिक राजनैतिक ब्यापारीक खबरों का चैनल