*जिले में जप्त 2046.420 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण* *करीब 16 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब,विदेशी शराब एवं बीयर नष्ट* *शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी* दरभंगा बिहार दरभंगा, 31 जुलाई 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा जिले के विभिन्न मामलों में जप्त अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 31 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा परिसर में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि विनष्टीकरण के दौरान कुल *2046.420 लीटर* अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें देशी शराब 729.400 लीटर, विदेशी शराब 1105.020 लीटर, बीयर 212.000 लीटर शामिल है। श्री कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा श्री सोनल कुमार महतो तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार की उपस्थिति में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई। उन्होंने ...
समाजिक राजनैतिक ब्यापारीक खबरों का चैनल