सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटना के अनुग्रह नारायण महाविद्यालय में आज आयोजित हुए 8वें 'बिहार छात्र संसद' I

 


पटना के अनुग्रह नारायण महाविद्यालय में आज आयोजित हुए 8वें 'बिहार छात्र संसद' में संस्थापक अंकित कुमार जी के द्वारा आमंत्रित था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय मंत्री नितिन नवीन जी तथा प्रमुख अतिथियों के रूप में सुप्रसिद्ध विद्वान मौलाना कल्बे रुशैद रिज़वी जी, रत्नेश कुशवाहा जी, राहुल झा जी, वरूण कुमार जी, अधिवक्ता कुमार शानु जी समेत बिहार के सभी जिलों से आए प्रतिभावान युवा उपस्थित थे ।

छात्र संसद को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि हम सभी 2047 तक विकसित भारत का निर्माण चाहते हैं पर यह तब ही संभव हो सकेगा जब हम एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण कर सकेंगे जिसमें किसी व्यक्ति को शिक्षा अथवा रोजगार के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं हो । ऐसे बिहार के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है चूंकि हमारे समक्ष चुनौतियाँ अत्यंत गंभीर हैं । मैंने सभी को बताया कि भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा हाल में साझा किए गए डाटा से हम निश्चित ही प्रसन्न एवं आशान्वित हो सकते हैं कि बिहार आज अत्यंत तीव्रता के साथ विकसित हो रहा है और स्थाई मूल्य पर जहाँ वृद्धि दर 8.64% है, वहीं वर्तमान मूल्य पर 13.09 % है, जो भारत में द्वितीय है और प्रति व्यक्ति आय भी 2023-24 में ₹68,624 रुपये से 2024-25 में ₹76,490 तक पहुंच गया है परंतु जब अन्य राज्यों से हम तुलना करेंगे तब ही हम समझ सकेंगे कि आर्थिक विकास की यात्रा में हम कितने पीछे हैं और विकसित भारत के स्वप्न के लिए कितनी लंबी दूरी हमें मिलकर अभी तय करनी बाकी है ।

उद्देश्य की प्राप्ति हेतु बिहार की आर्थिक चुनौती को समझाते हुए मैंने सभी को बताया कि वर्तमान में बिहार में औसत प्रति व्यक्ति मासिक आय बीते वर्ष के ₹5,718 से बढ़ने के उपरांत भी केवल ₹6,374 ही है, जो राष्ट्र में सबसे कम है । दिल्ली में यह ₹46,060, तेलंगाना में ₹35,644, कर्नाटक में ₹35,154, तमिल नाडु में ₹33,653, हरियाणा में ₹32,861, महाराष्ट्र में ₹29,527, केरल में ₹28,869, उत्तराखंड में ₹26,657, हिमाचल प्रदेश में ₹25,651 और आंध्र प्रदेश में ₹24,838 है । हमारे पड़ोसी पश्चिम बंगाल में ₹15,148, झारखंड में ₹10,687 और उत्तर प्रदेश में ₹10,353 है ।

ऐसे पिछड़ेपन की स्थिति में निश्चित ही यह अत्यंत सुखद है कि बिहार का विकास दर वर्तमान एवं स्थाई मूल्यों पर अनेक राज्यों की तुलना में आज अत्यंत अग्रणी है परंतु बिहार की अर्थव्यस्था ही ऐसे पिछड़ेपन की दुर्दशा से ग्रसित रही है कि यदि 15% के दर से भी हम आगे बढ़ते रहे तो भी 5 वर्ष पश्चात 2030 में हमारी प्रति व्यक्ति आय मात्र ₹12,820 के आसपास और 10 वर्ष के पश्चात 2035 में भी मात्र ₹25,786 के आसपास ही होगी, जिसके आगे आज ही भारत के अनेक राज्य हैं । 15% के दर पर वृद्धि कितनी चुनौतीपूर्ण है यह समझना तो अपने-आप में अत्यंत सुलभ है और वह भी तब जब समाज जाति-संप्रदाय आदि लघुवादों के खंड-खंड में बंटा हो और राजनीति भी इन्हीं खंडों के समीकरणों पर आधारित हो ।


बिहार को विकसित करने के लिए केवल राजनीतिक नहीं अपितु एक व्यापक सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक परिवर्तन की आवश्यकता है । हमें स्मरण रखना होगा कि बिहार की वर्तमान लगभग 14 करोड़ जनसंख्या में से 30 वर्ष से अल्पायु के 9 करोड़ से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना आसान नहीं है और केवल सरकारी नौकरियों के माध्यम से यह कदापि संभव नहीं है । यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारे युवा बड़ी संख्या में ‘जॉब-सीकर’ न बनकर ‘जॉब-क्रिएटर’ बनें । उद्यमिता की क्रांति ही हमें विकसित अर्थव्यवस्था का स्वरूप दे सकती है जिसके लिए बिहार में हमें एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण करना होगा जिसमें स्टार्ट-अप्स को आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन एवं समर्थन मिल सके । हाल में बिहार सरकार द्वारा आयोजित हो रहा आइडिया फेस्टिवल और औद्योगिक निवेश हेतु भूमि अधिग्रहण के सरलीकरण एवं प्रोत्साहन के निर्णय इस परिवर्तन के लिए सही वातावरण के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक एवं सराहनीय पहल हैं । बिहार से पलायन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों से इस व्यापक आर्थिक अंतर को हमें 2047 तक दूर करना होगा ।

#LetsInspireBihar के अंतर्गत 24 अगस्त, 2025 को पटना में आयोजित हुए 'स्टार्ट-अप समिट 2025' में इन्हीं चुनौतियों के अनुरूप विजन डाक्यूमेंट रिलीज किया जा चुका है और जिसे सभी अभियान के वेबसाइट से प्राप्त कर देख सकते हैं ।  मैंने सभी से कहा कि यदि सकारात्मक उर्जा से साथ जाति, संप्रदाय, लिंगभेद आदि लघुवादों से परे उठकर राष्ट्रहित में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास हेतु  हमने मिलकर योगदान किया तो निश्चित ही यह संभव है । हमें यह सदैव स्मरण रखना चाहिए कि हम उन्हीं यशस्वी पूर्वजों के वंशज हैं जिनमें अखंड भारत के साम्राज्य और विश्वविद्यालयों को स्थापित करने की क्षमता तब थी जब न विकसित मार्ग थे, न आधुनिक सूचना तंत्र और न उन्नत प्रौद्योगिकी । हमें वेदांत की दृष्टि पर आधारित अपने पूर्वजों की उस मूल भावना को समझना होगा जिसके कारण हम व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ना जानते थे और जिसके कारण हम नव सर्जन करने में सक्षम हो सके । इसी उद्देश्य के साथ 2,50,000+ संकल्पित बिहारवासी आज जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से परे उठकर #LetsInspireBihar अभियान के माध्यम से राष्ट्रहित में योगदान समर्पित करने हेतु प्रयासरत हैं । विरासत से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में हमें और नए कीर्तिमान गढ़ने हैं । यात्रा गतिमान है !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय संत छोटे बापू जी महराज

🌸 संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 🌸 पूज्य राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज की दिव्य वाणी से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक: 05 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक समय: प्रतिदिन संध्या 04 बजे से हरि इच्छा तक कलश शोभा यात्रा: 05 अक्टूबर प्रातः 07:00 बजे स्थान: बुढ़वा बाबा स्थान, रामपुरा चौबे टोल ::- -- सादर आमंत्रण--- :: समस्त सनातनी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें साभार::-- बुढ़बा बाबा पूजा समिति रामपुरा चौबे टोल #ShriRamKatha #छोटेबापूजीमहाराज #रामपुरा

भ्रष्ट मुखिया परेशान जनता I

गरीबो    का कोई सहारा नहीं   वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं सत्तो यादव   रंकज कुमार  : जाले / कमतौल , ढढिया कमतौल : सत्तो यादव, पिता : सुखदेव यादव, जाले विधानसभा -87 के ढढ़िया पंचयात के वार्ड नम्बर 8 के निवासी हैं! इनकी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार 01/01/1959 है और ई पहचान पत्र पर उम्र 62 वर्ष अंकित हैं!  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अगर कोई पुरुष या महिला 60 वर्ष से अधिक है और सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है तथा गरीबी रेखा से निचे की श्रेणी से सम्बन्ध रखता हों तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है! विडंबना ये है की सत्तो यादव जो की अनपढ़ हैं और मेहनत मजदूरी कर के अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करता है वो अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वंचित है! बताते चलें की वृद्धजन पेंशन योजना का लाभार्थी बनने के लिए या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आवेदक का आधार के अनुसार उसकी जन्मतिथि तय होती है! सत्तो यादव की उम्र आधार के हिसाब से 65-66 वर्ष है परन्तु अभी भी ये इस योजना का लाभ उठाने के लिए दर -दर भटक रहे हैं! पूछने पर बताया की मुझे ज...

दरभंगा पोलिस

  सौहार्द पूर्ण बताबरण मे त्यौहार संप्पन कराये एसएसपी दरभंगा  आज दिनांक 21.05.2025 को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की गई बैठक..   :-दरभंगा/कमतोल/सिंहवारा दरभंगा दरभंगा :-आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -कमतौल एवं थानाध्यक्ष एवं CO सिंहवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -बिरौल एवं थानाध्यक्ष - बिरौल , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - बेनीपुर एवं थानाध्यक्ष - बहेड़ा के द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक की गई और साथ-साथ नदी थाना, लेहरियासराय थाना , पतोर थाना , कुशेश्वरस्थान थाना , कोतवली थाना, यूनिवर्सिटी थाना, जमालपुर थाना तथा भालपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति / विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति- समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिंघवारा दरभंगा मोटर पार्ट्स शॉप