सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूखा नशा उड़ता बिहार

 बिहार में अब नहीं बिकेगा सूखा नशा, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो रखेगा पैनी नजर

बिहार में सूखे नशे के खिलाफ एक रणनीति तैयार की गई है. जिसके तहत "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन किया गया है.


पटना: बिहार सरकार ने राज्य में तेजी से फैल रहे सूखे नशे के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. गृह विभाग ने इस दिशा में एक नई इकाई के गठन को स्वीकृति दे दी है. इस इकाई का नाम "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" रखा गया है. इसके गठन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.


एसपी, डीएसपी की होगी तैनाती: एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद सूखे नशे और अन्य मादक पदार्थों के कारोबारियों ने राज्य में पैर पसारने की कोशिश की है. इस पर लगाम लगाने के लिए विशेष रूप से ब्यूरो तैयार किया गया है.


एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन,100 नये पद सृजित: उन्होंने बताया कि पूर्व सृजित 229 पदों के अलावा 100 नये पद सृजित हुए हैं. इस इकाई का नेतृत्व एडीजी या आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे, जिनके पास जिलों में सभी प्रकार के नारकोटिक्स ड्रग्स सेसंबंधित दर्ज कांडों का अनुसंधान करने की स्वतंत्र शक्ति होगी. साथ ही इसमें दो एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और 50 सब-इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी.

तुरंत एक्शन लेगी नई इकाई: एडीजी ने आगे बताया कि नई इकाई बनने के बाद राज्य में तस्करी की निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया और सख्त होगी. यह ब्यूरो हर जिले से सूचनाएं इकट्ठा करेगा और उनके आधार पर तुरंत एक्शन लेगा. इसके अलावा नशा कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए तकनीकी और खुफिया साधनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

''युवाओं के बीच नशीले इंजेक्शन, टेबलेट और पाउडर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऐसे में नई इकाई "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोकथाम करना है''. -कुंदन कृष्णन, एडीजी (मुख्यालय)


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?: विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पदार्थ ना केवल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं, बल्कि समाज और परिवार पर भी बुरा असर डालते हैं. राज्य सरकार ने कई बार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की, लेकिन नशे का अवैध कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया.

क्या कहती है सरकार?: राज्य सरकार का मानना है कि जब तक सूखे नशे पर प्रभावी ढंग से रोक नहीं लगेगी, तब तक समाज को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का सपना अधूरा रहेगा. यही वजह है कि सरकार ने अब इस मुद्दे को लेकर विशेष इकाई खड़ी की है.

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना: गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि यह ब्यूरो सिर्फ और सिर्फ मादक पदार्थों से जुड़े मामलों को देखेगा. वहीं, शराबबंदी कानून लागू करने का काम मद्यनिषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त जिम्मेदारी रहेगी, जबकि नशे के दूसरे रूपों के खिलाफ यह ब्यूरो अलग से काम करेगा.

बड़े शहरों में सक्रिय होगी इकाई: सूत्रों के अनुसार, इकाई के गठन के बाद शुरुआती चरण में इसे बड़े शहरों और बॉर्डर इलाकों में सक्रिय किया जाएगा. इन इलाकों में नशे की सबसे ज्यादा तस्करी होती है. साथ ही, ग्रामीण इलाकों में भी विशेष निगरानी तंत्र तैयार किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर मादक पदार्थों की आपूर्ति ना हो सके.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...