सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माननीय मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है जो भी सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन लोग हैं,उन सभी को अपनी जमीन,आवास हो। उन्होंने कहा कि पर्चा के साथ-साथ जमाबंदी भी कायम कर दिया गया है ।

 मा.मंत्री के कर कमलों से वासवहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण


दरभंगा 14 सितंबर 2025:- जिला का ऐतिहासिक स्थल प्रेक्षागृह  दरभंगा में बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वाधान में श्री संजय सरावगी मंत्री  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार,नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के मंत्री श्री जीवेश कुमार, मंत्री श्री मदन सहनी, सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर, विधायक हायाघाट श्री रामचंद्र प्रसाद विधायक अलीनगर श्री मिश्री लाल यादव, विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा,के कर कमलों से वासवहीन परिवारों को काफी संख्या में सदर अनुमंडल दरभंगा के वासीत नागरिकों को पर्चा  वितरित किए गए।

मंत्री श्री संजय सरावगी ने संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला सदर अनुमंडल के  635 वासवहीन परिवारों पर्चा प्रदान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है जो भी सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन लोग हैं,उन सभी को अपनी जमीन,आवास हो। उन्होंने कहा कि पर्चा के साथ-साथ जमाबंदी भी कायम कर दिया गया है।

  उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में पर्चा वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। आज वासगीत पर्चा आकर लोग काफी खुश हुए। उन्होंने बिहार सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद दिये। लाभार्थियों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों की मुराद आज पूर्ण हो गई। 

उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि  राज्य के सभी भूमिहीन को भूमि मिले,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जनता से जुड़ा हुआ है।  मंत्री ने कहा कि भूमिहीन परिवार को भूमि मिल गया है, अब वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं और योजना का लाभ ले लें।

    उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्य धारा में जोड़ना।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि बिहार के संसाधनों पर गरीब लोगों का प्रथम अधिकार है।

जिससे उन्हें भूमि अधिकार प्राप्त हुआ। इस पहल से क्षेत्र के अनेक गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को स्थायी निवास हेतु अधिकारिक मान्यता प्राप्त होगी, जो सरकार की सभी को भूमि का अधिकार" योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किए जाएंगे।

   उल्लेखनीय है कि दरभंगा सदर प्रखंड के 47,बहादुरपुर प्रखंड के 67, बहेड़ी प्रखंड के 75, हायाघाट प्रखंड के 26, हनुमाननगर प्रखंड के 149,केवटी प्रखंड के 82, सिंहवाड़ा प्रखंड के 19,मनीगाछी प्रखंड के 60,तारडीह प्रखंड के 55, एवं जाले प्रखंड के 55 वासवहीन आदि परिवारों को पर्चा प्रदान किया गया। आज  हनुमान नगर प्रखंड के निवासियों को सर्वाधिक 175 पर्चा वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,संबंधित अंचलो के अंचलाधिकारी  और सैकड़ो  लाभार्थी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय संत छोटे बापू जी महराज

🌸 संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 🌸 पूज्य राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज की दिव्य वाणी से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक: 05 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक समय: प्रतिदिन संध्या 04 बजे से हरि इच्छा तक कलश शोभा यात्रा: 05 अक्टूबर प्रातः 07:00 बजे स्थान: बुढ़वा बाबा स्थान, रामपुरा चौबे टोल ::- -- सादर आमंत्रण--- :: समस्त सनातनी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें साभार::-- बुढ़बा बाबा पूजा समिति रामपुरा चौबे टोल #ShriRamKatha #छोटेबापूजीमहाराज #रामपुरा

भ्रष्ट मुखिया परेशान जनता I

गरीबो    का कोई सहारा नहीं   वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं सत्तो यादव   रंकज कुमार  : जाले / कमतौल , ढढिया कमतौल : सत्तो यादव, पिता : सुखदेव यादव, जाले विधानसभा -87 के ढढ़िया पंचयात के वार्ड नम्बर 8 के निवासी हैं! इनकी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार 01/01/1959 है और ई पहचान पत्र पर उम्र 62 वर्ष अंकित हैं!  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अगर कोई पुरुष या महिला 60 वर्ष से अधिक है और सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है तथा गरीबी रेखा से निचे की श्रेणी से सम्बन्ध रखता हों तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है! विडंबना ये है की सत्तो यादव जो की अनपढ़ हैं और मेहनत मजदूरी कर के अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करता है वो अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वंचित है! बताते चलें की वृद्धजन पेंशन योजना का लाभार्थी बनने के लिए या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आवेदक का आधार के अनुसार उसकी जन्मतिथि तय होती है! सत्तो यादव की उम्र आधार के हिसाब से 65-66 वर्ष है परन्तु अभी भी ये इस योजना का लाभ उठाने के लिए दर -दर भटक रहे हैं! पूछने पर बताया की मुझे ज...

दरभंगा पोलिस

  सौहार्द पूर्ण बताबरण मे त्यौहार संप्पन कराये एसएसपी दरभंगा  आज दिनांक 21.05.2025 को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की गई बैठक..   :-दरभंगा/कमतोल/सिंहवारा दरभंगा दरभंगा :-आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -कमतौल एवं थानाध्यक्ष एवं CO सिंहवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -बिरौल एवं थानाध्यक्ष - बिरौल , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - बेनीपुर एवं थानाध्यक्ष - बहेड़ा के द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक की गई और साथ-साथ नदी थाना, लेहरियासराय थाना , पतोर थाना , कुशेश्वरस्थान थाना , कोतवली थाना, यूनिवर्सिटी थाना, जमालपुर थाना तथा भालपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति / विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति- समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिंघवारा दरभंगा मोटर पार्ट्स शॉप