सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 दरभंगा :- ओमेगा स्टडी सेंटर में 1 फरवरी 2026 को होगा OTSE-26 का आयोजन पंजीकरण प्रारम्भ। 

दरभंगा: आईआईटी (IIT) एवं मेडिकल (NEET) प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर द्वारा नए सत्र में प्रवेश हेतु ओमेगा प्रतिभा खोज परीक्षा (OTSE–2026) का पुनः आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज से पंजीकरण (Registration) प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष OTSE–2026 में कक्षा 5वीं से कक्षा 11वीं तक में अध्ययनरत छात्र–छात्राएँ भाग ले सकेंगे।


OTSE–2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य भर, विशेषकर मिथिलांचल के कोने–कोने से ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है जो भविष्य में डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं। चयनित विद्यार्थियों को ओमेगा स्टडी सेंटर के अनुभवी एवं श्रेष्ठ फैकल्टी द्वारा JEE (मेंस एवं एडवांस्ड) तथा NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ 10वीं व् 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सुनियोजित एवं सुदृढ़ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि ओमेगा स्टडी सेंटर विगत 12 वर्षों से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करता आ रहा है, जिसके माध्यम से सैकड़ों मेधावी छात्र–छात्राओं को आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिला है। OTSE–2026 का आयोजन विशेष रूप से इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि कक्षा 6वीं से ही विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ–साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके।


संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यार्थी में प्रतिभा है तो उसकी सफलता में आर्थिक बाधा न आए, इसी सोच के तहत OTSE–2026 के माध्यम से 100% तक की स्कॉलरशिप एवं अनेक आकर्षक शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


OTSE–2026 के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। पंजीकरण फॉर्म संस्थान के कार्यालय एवं संस्थान के वेबसाइट में उपलब्ध हैं, जिन्हें इच्छुक छात्र–छात्राएँ निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।


मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि बड़े महानगरों एवं कोटा जैसी सुविधाओं के अनुरूप आधुनिक संसाधनों और अनुभवी फैकल्टी टीम के साथ ओमेगा स्टडी सेंटर मिथिलांचल के विद्यार्थियों के लिए दरभंगा में ही श्रेष्ठ विकल्प बनकर उभरा है। पिछले एक दशक से आईआईटी, मेडिकल, बोर्ड एवं ओलंपियाड परीक्षाओं में संस्थान के उत्कृष्ट परिणाम इसकी सफलता का प्रमाण हैं।

संस्थान के पिछले 12 वर्षों में हज़ारों छात्र-छात्राएं देश के सर्वश्रेष्ठ IIT, NIT एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में चयनित होकर संस्थान के साथ-साथ मिथिलांचल का सम्मान बढ़ाया है जिसमे से आज के कार्यक्रम में संस्थान के ब्रांच हेड प्रवीण कुमार, सभी शिक्षकगण, मैनेजमेंट मेंबर के साथ पूर्व में चयनित कई छात्र-छात्राएं शामिल थे जिसमे OTSE में पूर्व के वर्ष 2022 एवं 2023 के टॉपर संस्कृति मिश्रा एवं नितेश आनंद जो वर्तमान में IIT-रूड़की में कंप्यूटर साइंस संकाय के विद्यार्थी हैं ये बच्चे भी OTSE के महत्व को मीडिया के सामने बताया और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस प्रतिभा खोज परीक्षा से जुड़ने पर जोड़ दिया।   

OTSE–2026 के आयोजन, परिणाम तिथि एवं पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र ही संस्थान द्वारा जारी की जाएगी। संस्थान ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं छात्र–छात्राओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...