सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों


की लूट

मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी



दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस


दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है। 



जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने जेवरात की लूटपाट शुरू कर दी। प्रोपराइटर  लुटेरे को बोले जो आलमीरा खोलना है खोल कर ले लीजिए, लेकिन मारपीट नहीं कीजिए, फिर भी वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। कुछ देर तक मारपीट करते रहे और साथ लाए बैग में जेवरात व रुपया भर लिया और चलते बने। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के डीवीआर को तोड़ दिया। हलांकि डाटा पूरी तरह सुरक्षित मिल गया है।  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरे की पहचान करने में लगी है। सभी दुकान के बाहर निकल कर कुछ दूर पैदल गए और वहां से बाइक से फरार हो गए। 

दरभंगा पोलिस पहुंची घटनास्थल पर 


प्रोपराइटर मनोज ठाकुर के साला रणधीर ठाकुर भी किसी काम से दुकान मे बैठे थे, उनसे भी पांच लाख रुपए के करीब और गले से सोने का चेन छीन लिया। उनके साथ भी मारपीट किया गया। लुटेरे सभी के साथ मारपीट कर भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। पुत्र प्रेम कुमार के साथ भी मारपीट किया गया। उस वक्त दुकान में तीन स्टाफ मौजूद थे। भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार में महथा मार्केट में 12 दुकानें हैं, जिसमें चार-पांच दुकान खुली हुई थी। अन्य दुकानदारों को जिस वक्त घटना घट रही थी, पता नहीं चला। लुटेरे के जाने के बाद उन लोगों को पता चला। मनोज ठाकुर ने बताया कि उन लोग के द्वारा जो भाषा का प्रयोग किया जा रहा था, ऐसा लग रहा था, 



लूटेरे बेगूसराय और रोसड़ा के लग रहे थे। दुकानदार ने बताया कि घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई, आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। लुटेरे को भागने का पूरी तरह समय मिल गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बड़ा बाजार दरभंगा का एक बड़ा व्यवसाय केंद्र है, लेकिन पुलिस की गश्ती इस क्षेत्र में नहीं होती है, जिससे आए दिन घटना घट रही है। 9 दिसंबर 2020 को बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में भी 5 करोड़ रुपए के हीरा-सोना के जेवरातों की लूट हुई थी। फिर भी पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में गश्ती नहीं करवाया जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में चार एसआईटी टीम का गठन किया गया है। सभी अलग-अलग क्षेत्र में छापामारी कर रहे हैं। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...