सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 लाख की रिश्वत, दो बार गिरफ्तारी: बेगूसराय के CO राजीव कुमार फिर निलंबित, सिस्टम पर उठे सवाल


(पूर्व सैनिक सह पत्रकार संतोष राय)

जहां एक ओर भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ विभागीय कर्मचारियों ने मोर्चा खोल रखा है, वहीं दूसरी ओर विभाग की कार्यप्रणाली खुद सवालों के घेरे में है। बेगूसराय के डंडारी अंचल से सामने आया ताजा मामला इस पूरे सिस्टम की हकीकत को उजागर करता है।


डंडारी के तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) राजीव कुमार को बिहार सरकार ने एक बार फिर निलंबित कर दिया है। यह वही अधिकारी हैं जिन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 9 सितंबर 2025 को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भागलपुर केंद्रीय कारा भेजा गया था, जहां वे पहले भी निगरानी के एक अन्य मामले में सजा काट चुके हैं।


पहली गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश के अंचलाधिकारियों का सड़क पर उतरना इस बात का संकेत था कि विभाग के भीतर किस तरह का नेटवर्क और दबाव काम करता है। लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद 26 नवंबर 2025 को राजीव कुमार ने दोबारा विभाग में योगदान भी दे दिया — जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

सरकारी नियमों के तहत उनका योगदान स्वीकार कर लिया गया और उन्हें अस्थायी रूप से निलंबन से मुक्त भी कर दिया गया, लेकिन अब उनके कृत्य को “घोर कदाचार” मानते हुए सरकार ने 30 मार्च 2026 से उन्हें पुनः निलंबित कर दिया है।




निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उपस्थिति के आधार पर ही उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने साफ कहा है कि यह मामला बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली-1976 के पूरी तरह प्रतिकूल है। साथ ही बेगूसराय के जिलाधिकारी से साक्ष्यों सहित आरोप पत्र (चार्जशीट) जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि आगे कार्रवाई और कड़ी हो सकती है।




यह पूरा मामला एक बार फिर उस “जीरो टॉलरेंस” नीति की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है, जिसका दावा सरकार बार-बार करती है। जब एक ही अधिकारी बार-बार निगरानी के जाल में फंसता है, जेल जाता है, फिर सिस्टम में लौट आता है — तो यह केवल एक व्यक्ति की गलती नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की कमजोरी को उजागर करता है।



अब देखना यह होगा कि यह कार्रवाई वास्तव में एक मिसाल बनती है या फिर पहले की तरह फाइलों में सिमट कर रह जाती

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...