सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 दरभंगा जिला परिषद में बगावत: 27 पार्षदों ने अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर


दरभंगा जिला परिषद की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब 27 पार्षदों ने एकजुट होकर अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर कर दिया। यह प्रस्ताव जिला परिषद कार्यालय में विधिवत रूप से जमा किया गया, जिसकी प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और समाहर्ता को भी सौंपी गई है। इस कदम के बाद परिषद की सत्ता पर संकट गहरा गया है।



पार्षदों ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है। उनका आरोप है कि बिना पैसे के कोई भी कार्य नहीं हो रहा, जिससे आम जनता और जनप्रतिनिधि दोनों परेशान हैं।


इसके अलावा परिषद में नियमित बैठकों का आयोजन नहीं होना, पार्षदों की अनदेखी और प्रशासनिक अव्यवस्था को भी बगावत का मुख्य कारण बताया गया है। पार्षदों का कहना है कि सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध होने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं और योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।


इस अविश्वास प्रस्ताव के पीछे दिनेश राम, सुलेखा देवी, रिंकी कुमारी, काजल देवी और सुमित्रा देवी सहित कई पार्षदों की अहम भूमिका बताई जा रही है। 


वहीं नंदकिशोर झा बेचन, हरिमोहन यादव, अजय यादव, अवधेश यादव, धीरेंद्र मिश्र, हजिबुल्लाह हाशमी, सागर नवदिया, अमित ठाकुर, धीरज झा और असद आज़मी समेत अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया है।


सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है और परिषद में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेनू देवी का नाम संभावित दावेदार के रूप में सामने आ रहा है, जिन्हें पार्षदों का व्यापक समर्थन मिल सकता है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में दरभंगा जिला परिषद में बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता


 है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...