सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माननीय मंत्री महोदय के कर कमलों से सेवा पर्व अभियान 2025 का शुभारंभ I

माननीय मंत्री महोदय के कर कमलों से सेवा पर्व अभियान 2025 का शुभारंभ

सेवा पर्व अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जायेगा

दरभंगा, 17 सितंबर 2025 :- मिथिला वन प्रमण्डल, दरभंगा के द्वारा सेवा पर्व अभियान 2025 का शुभारंभ  दरभंगा अभियांत्रिकी संस्थान, दरभंगा के परिसर में किया गया। 

   सेवा पर्व अभियान 2025 दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है। दरभंगा जिला में इस सेवा पर्व अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री संजय सरावगी, माननीय मंत्री राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग, बिहार और  वन प्रमंडल अधिकारी   के कर कमलों से किया गया।

 माननीय मंत्री महोदय के द्वारा सेवा पर्व अभियान 2025 के प्रतीक के रूप में कार्यक्रम परिसर में पौधारोपण किया गया।



 इस अवसर पर दरभंगा अभियांत्रिकी संस्थान, दरभंगा के प्राचार्य डॉ० संदीप तिवारी एवं श्री भास्कर चन्द्र भारती, वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा उपस्थित हुये।

वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि को मिथिला पाग, चादर एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया। 

   इस महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री संजय सरावगी, माननीय मंत्री महोदय के द्वारा पौधारोपण के इस सेवा पर्व अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विद्यार्थीयों से अपील की गयी। 

    माननीय मंत्री महोदय के द्वारा यह कहा गया कि अधिक से अधिक पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध होगा।

    उपस्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों  से अपील की गयी कि वे सभी अपने पूर्वजों, माँ, पिता इत्यादि की स्मृति में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाये पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभाएं। पौधे हमें जीने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं, इसके बिना जीवन हमारा संभव नहीं है। पौधे लगाए और पौधे को सुरक्षा भी प्रदान करें।


    इससे पौधों के साथ भावनात्मक जुड़ाव होगा, पौधारोपण एक पुनित कार्य है, इसमें पर्यावरण संरक्षण में मदद प्राप्त होती है।

   पौधों को सुरक्षित रखने में भी सफलता हासिल होगी। साथ ही इसके अतिरिक्त पौधों को रोपण के पश्चात सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया गया एवं इसके लिए सभी व्यक्तियों को व्यक्तिगत प्रयास करने का आह्वाहन किया गया।

 इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने आगे बढ़कर काफी संख्या में पौधे लगाए और सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिये।

   इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा कृषि वानिकी योजना एवं जीविका दीदीयों के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में आवश्यकतानुसार निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने के विषय में बताया गया तथा "सेवा पर्व अभियान" एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधा लगाने हेतु अनुरोध किया ।

सेवा पर्व अभियान 2025 के तहत 17 सितंबर 2025 को विभिन्न परिसरों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

गौरतलब है कि आमजनों,जनप्रतिनिधियों,विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सहभागिता से सी०एम० कॉलेज, दरभंगा में 350 पौधा मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में 200 पौधा, कामेश्वर सिंह संस्कृत वि०, दरभंगा में 300 पौधा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दरभंगा सदर में 100 पौधा एवं दरभंगा अभियांत्रिकी संस्थान में 50 पौधा सहित इस अवसर पर कुल 1000 पौधों का रोपण किया गया। 

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्राध्यापक गणों, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं पौधों को सुरक्षित रखने का भी संकल्प भी लिये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...