सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज दिनांक 25 सितंबर को जिला अतिथि गृह दरभंगा में दरभंगा जिला भाजपा पश्चिमी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।

संगठन के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है - प्रोo घरु राम भगत, विधायक जम्मू 


आज दिनांक 25 सितंबर को जिला अतिथि गृह दरभंगा में दरभंगा जिला भाजपा पश्चिमी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।


 इस बैठक में दरभंगा नगर विधानसभा के प्रवासी नेताओं जम्मू–कश्मीर के सुचेतगढ़ से भाजपा विधायक श्री घरु राम भगत तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हरीश मेवाफरोश जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने अतिथियों का मिथिला परंपरा अनुसार हार्दिक स्वागत किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विस्तृत विचार–विमर्श किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के सुचेतगढ़ से भाजपा के विधायक श्री घरु राम भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा है और संगठन के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि दरभंगा नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी लगातार छठी बार चुनाव दर्ज करेगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। 

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री हरीश मेवाफरोश ने मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सेवा कार्यों पर बल दिया। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सभी बूथो पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में किए गए कार्यों की चर्चा करने को कहा।

बैठक में विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी,जिला प्रवक्ता नरेश राम, वार्ड पार्षद राहुल पासवान, जिला महमंत्री मुन्ना राम, रवि कुमार महतो, संगीत साह, बाबु साहेब, संजय कुमार पासवान, गोविन्द पासवान, प्रदिप महतो सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...