सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वस्त्र अनुदान 5-5 हजार खाते मे जायेंगे I

दरभंगा 17 सितम्बर 2025:- आज समाहरणालय के डॉ. अंबेडकर सभागार में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा वस्त्र अनुदान योजना का माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का संदेश को लाइव दिखाया गया।

 वस्त्र अनुदान योजना अन्तर्गत निबंधित निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में 5000 रू की धनराशि सीधे अंतरण डीबीटी के माध्यम भेजी गयी। पूर्व में श्रमिकों को वार्षिक 2500 की राशि दी जाती है,जिसे अब दुगना कर 5000 रु की राशि श्रमिकों के बैंक खाते में  मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से खातों में स्थानांतरित किया गया।

   इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण श्रमिकों को कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए श्रमिकों के भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत करने का सन्देश दिये।

   इस शुभ अवसर पर श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि बिहार के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। यह राशि प्रत्येक वर्ष श्रमिकों को दिया जाता है। श्रमिकों के उत्थान और कल्याण के लिए बिहार सरकार नित्य नई-नई योजनाएं क्रियान्वित की  जा रही है।

शिविर लगाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के छूटे हुए  श्रमिकों को निबंधन करना सुनिश्चित करें।

वस्त्र अनुदान योजना में दुगनी राशि पाकर उपस्थित सभी श्रमिक वर्ग काफी खुश हुए।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद दिये।

 आज इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति  अधिकारी ,उप निदेशक जनसंपर्क, उप श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक और  जिले के चयनित विभिन्न प्रखंडों से आये हुए निर्माण श्रमिकों, विभिन्न श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि, प्रखण्डों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...