सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी दरभंगा एसएसपी दरभंगा का साझा विडिओ कॉन्फ्रेंस

 जिला की  शांति और विधि व्यवस्था संधारण हेतु  डीएम एवं एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ किये विस्तृत समीक्षा  I

दरभंगा, 16 सितंबर 2025 :-जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ जला रेड्डी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शांति और विधि व्यवस्था को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर के साथ आज विस्तृत समीक्षा बैठक हुई । 

    समीक्षा बैठक के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों ,सभी थाना प्रभारी को बीएनएस की धारा 126,बॉउंड डॉउन की कार्रवाई के लिए सभी थाना में कैम्प लगाने का निर्देश दिया।

  उन्होंने भलनरेबल मतदान केन्द्रों को  भी चिन्हित कराने का निर्देश दिया।

    *उन्होंने कहा की क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पता चला कि कई थाना प्रभारी द्वारा मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है।*

     *सभी थाना प्रभारी खुद मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें।*

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने धारा 107 के अंतर्गत नोटिस, बाउंड डाउन, सीसीए-3, वरलनर्रेबल  मैपिंग को लेकर सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को बैठक करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी को क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया तथा सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया।

   *वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आर्म्स का सत्यापन शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया।*

   जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्ती करना सुनिश्चित करें।

 किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करना  भी सुनिश्चित करें।

  वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक तत्वों और  अपराधियों पर कड़ी निगरानी  और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। 

 किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या  होने पर  सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का सिद्धांत करना सुनिश्चित करेंगे।।

    बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय संत छोटे बापू जी महराज

🌸 संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 🌸 पूज्य राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज की दिव्य वाणी से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक: 05 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक समय: प्रतिदिन संध्या 04 बजे से हरि इच्छा तक कलश शोभा यात्रा: 05 अक्टूबर प्रातः 07:00 बजे स्थान: बुढ़वा बाबा स्थान, रामपुरा चौबे टोल ::- -- सादर आमंत्रण--- :: समस्त सनातनी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें साभार::-- बुढ़बा बाबा पूजा समिति रामपुरा चौबे टोल #ShriRamKatha #छोटेबापूजीमहाराज #रामपुरा

भ्रष्ट मुखिया परेशान जनता I

गरीबो    का कोई सहारा नहीं   वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं सत्तो यादव   रंकज कुमार  : जाले / कमतौल , ढढिया कमतौल : सत्तो यादव, पिता : सुखदेव यादव, जाले विधानसभा -87 के ढढ़िया पंचयात के वार्ड नम्बर 8 के निवासी हैं! इनकी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार 01/01/1959 है और ई पहचान पत्र पर उम्र 62 वर्ष अंकित हैं!  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अगर कोई पुरुष या महिला 60 वर्ष से अधिक है और सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है तथा गरीबी रेखा से निचे की श्रेणी से सम्बन्ध रखता हों तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है! विडंबना ये है की सत्तो यादव जो की अनपढ़ हैं और मेहनत मजदूरी कर के अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करता है वो अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वंचित है! बताते चलें की वृद्धजन पेंशन योजना का लाभार्थी बनने के लिए या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आवेदक का आधार के अनुसार उसकी जन्मतिथि तय होती है! सत्तो यादव की उम्र आधार के हिसाब से 65-66 वर्ष है परन्तु अभी भी ये इस योजना का लाभ उठाने के लिए दर -दर भटक रहे हैं! पूछने पर बताया की मुझे ज...

दरभंगा पोलिस

  सौहार्द पूर्ण बताबरण मे त्यौहार संप्पन कराये एसएसपी दरभंगा  आज दिनांक 21.05.2025 को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की गई बैठक..   :-दरभंगा/कमतोल/सिंहवारा दरभंगा दरभंगा :-आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -कमतौल एवं थानाध्यक्ष एवं CO सिंहवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -बिरौल एवं थानाध्यक्ष - बिरौल , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - बेनीपुर एवं थानाध्यक्ष - बहेड़ा के द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक की गई और साथ-साथ नदी थाना, लेहरियासराय थाना , पतोर थाना , कुशेश्वरस्थान थाना , कोतवली थाना, यूनिवर्सिटी थाना, जमालपुर थाना तथा भालपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति / विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति- समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिंघवारा दरभंगा मोटर पार्ट्स शॉप