रईस खान सहित चार गिरफ्तार
सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव से रईस खान को पुलिस ने स्थित उनके आवास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके तीन करीबी सहयोगी मुन्ना मियां और आफताब मियां सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी रईस खान के यहां भारी मात्रा में अवैध हथियार जमा है एवं उनके यहां से गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होती हैं।इसी आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रईस खान के यहां से दो पिस्टल , कारतूस एवं गैरकानूनी सामान बरामद हुआ है।पुछताछ के दौरान रईस खान के सहयोगी के यहां से एके 47 कि भारी मात्रा में गोली बरामद हुई है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें