सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार दरभंगा भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन

 प्रधानमंत्री को अपमानित करने वाले कांग्रेस और राजद के लोगों को दरभंगा के लोग आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी  - डॉ दिलीप जायसवाल 


दरभंगा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसबाल 

इनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जोश, भारी बारिश के बावजूद भी पहुंचे हजारों लोग। नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने की बात की 

दरभंगा नगर विधानसभा में एनडीए नेताओं का साझा संकल्प – विकास और सुशासन ही हमारी पहचान

दूसरे दलों के दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता। 


आज दिनांक 11 सितंबर को लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी, दरभंगा में दरभंगा नगर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष श्री माधव झा ने की। 

कार्यक्रम में भाजपा, जदयू और अन्य घटक दलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


 विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि –

"एनडीए सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सबके उत्थान के लिए समर्पित है। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि कार्यकर्ता सशक्त रहेंगे तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती।" उन्होंने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से 2025 फिर से नीतीश के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाने को कहा। उन्होंने कहा कि मिथिला खासकर दरभंगा के लोग राहुल और तेजस्वी की जंगलराज की जोड़ी को पुणे सत्ता में वापस नहीं आने देगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। 


*बिहार सरकार के मंत्री डॉ. डॉ. प्रेम कुमार ने कहा –

"एनडीए सरकार सुशासन और विकास के मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ा रही है। किसानों और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएँ कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जनता तक पहुँच पाती हैं।" उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। कृषि एवं सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में बिहार में अभूतपुर्व विकास का काम हुआ है। 


*बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा –

"एनडीए ने समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अवसर दिया है। गाँव-गाँव तक विकास पहुँच रहा है, कार्यकर्ताओं को इस संदेश को और व्यापक स्तर पर फैलाना होगा।"एनडीए सरकार विकास और सुशासन की गारंटी है। केंद्र और राज्य की योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग को ताक़त मिली है। कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाएँ।"


*बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने कहा की

"दरभंगा नगर विधानसभा एनडीए का गढ़ है। यहाँ के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें संगठित रहकर आगे की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दरभंगा में विकास के अनेकों कार्य किए गए हैं। "एनडीए सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ रही है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुँचे।"


*सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा –

"दरभंगा की जनता ने हमेशा एनडीए को समर्थन दिया है। एम्स, एयरपोर्ट, सड़क और रेल परियोजनाएँ मिथिला क्षेत्र के विकास का प्रमाण हैं। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि इन उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँ और विरोधियों की झूठी बातों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं बिहार की सरकार ने संपूर्ण मिथिला के लिए जो विकास का कार्य किया है वह भूतों नाम भविष्यति है। 


सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे हॉल को गूंजायमान कर दिया। माहौल ने यह स्पष्ट कर दिया कि दरभंगा नगर विधानसभा में जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा है।


कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक श्री लक्ष्मण कास्यंकार जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सोनी पूर्व ने किया।

दरभंगा लालबाग भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन 



विधानसभा सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू हरि साहनी,विधायक लखीन्द्र पासवान,डॉ रामचंद्र प्रसाद, डॉ विनय कुमार चौधरी,डॉ मुरारी मोहन झा, लोजपा आर के महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम मे राजद एंव जनसुराज से दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले में सेवानिवृत न्यायाधीश रामचंद्र सहनी, सेवानिवृत्ति सहायक प्रबंधक एफसीआई राजेंद्र साहनी उर्फ मिठाई लाल साहनी, मोहम्मद बरकत,बिंदेश्वर साहनी, कुमार कार्तिकेय सहित अनेकों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी एंव पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सभी का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।


 इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी,अर्जुन साहनी, भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना,जदयू जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल,लोजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी,जिला महामंत्री संतोष पोद्दार सुजीत मलिक,विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, राजू तिवारी, पूर्व महापौर गौरी पासवान, मीना झा,प्रखंड प्रमुख उदय सहनी,उप प्रमुख राकेश रौशन,मंडल अध्यक्ष रमेश झा,रतन पासवान,पिंटू भंडारी,श्रवण महतो, रत्नेश पटेल, घनश्याम राय, आरके दत्ता,संगीत शाह, मुकेश महासेठ,राममनोहर प्रसाद,सपना भारती,मोहम्मद सब्बनी, पिंकी देवी, आरती कुमारी,राम भरोस साह,वीरेंद्र पासवान,विनोद सहनी,ध्रुव मंडल, गुड्डू मंडल, विशाल महासेठ, विकास चौधरी,अभयानंद झा, संगीता साह,पिंटू महासेठ,बालेन्दु झा, मीरा मेहता, राहुल पासवान, अंकुर गुप्ता, ज्योति कृष्ण झा लवली,अशोक नायक,संजय महतो,प्रीति शर्मा, संतोष झा, कामोद राय, अरूण झा, रंजीत पासवान, संतोष साह, मुरारी शर्मा, राजकुमार मंडल, कैलाश ठाकुर सहित एनडीए के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...