सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दरभंगा बिहार बिधानसभा चुनाव


 *बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर  डी ई ओ ने किये कई कोषांगों  की समीक्षा*


दरभंगा, 11 सितम्बर 2025 :- आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण  वातावरण में आयोजन के लिए  तैयारियों की हुई समीक्षा ।आज  दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उक्त बैठक हुई। 


   *बैठक में मुख्य रूप से वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग,आदर्श आचार संहिता कोषांग, बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।*


   *वाहन कोषांग के समीक्षा के दौरान* उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता, अधिग्रहण एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था की समीक्षा की गई। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी वाहनों का पूर्व सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति का आंकलन विधानसभा बार किया जाए तथा आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त वाहनों की पहचान कर शीघ्र अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

*विधि व्यवस्था कोषांग के समीक्षा के क्रम* में उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिले में चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची को अद्यतन करने, फ्लैग मार्च एवं शांति समिति की बैठकों के आयोजन पर बल दिया गया।

*आदर्श आचार संहिता कोषांग के समीक्षा के दौरान* कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार-प्रसार,सार्वजनिक स्थानों के उपयोग एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखने हेतु टीमों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया।


 *बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग के समीक्षा करते* हुए कहा कि बज्रगृह (स्ट्रॉंग रूम) की सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज, डबल लॉक व्यवस्था, 24x7 निगरानी आदि, मतगणना स्थल की संरचना, विधि व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती एवं गणना प्रशिक्षण की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, दायित्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, तत्परता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करें। 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में सहायक समाहर्त्ता श्री  के.परीक्षित, अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण) श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार , कार्यपालक अभियंता भवन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी , जिला कोषाकार पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...