सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा दरभंगा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन पोलो मैदान

 बहादुरपुर विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

पोलो मैदान में उमड़ा जनसैलाब, एनडीए नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

विकास और सामाजिक न्याय की गारंटी है एनडीए सरकार: संजय झा

दरभंगा, 16 सितम्बर।

लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में मंगलवार को बहादुरपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की जबकि संचालन जदयू के बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत ने किया।

एन डी ए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि“एनडीए सरकार विकास और सामाजिक न्याय की गारंटी है। बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि आज देश एवं बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव विश्व मंच पर बढ़ा है और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई व सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संजय झा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में एनडीए की मजबूती ही बिहार की मजबूती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और आपके बूथ स्तर तक के समर्पण से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को अराजकता और पिछड़ेपन की ओर धकेला था, वही आज जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है और एनडीए के विकास कार्यों पर उसका अटूट विश्वास है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से एनडीए एक बार फिर बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है और बिहार इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने का काम हो रहा है। श्री ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता पुनः एनडीए को अपार बहुमत देगी क्योंकि देश और बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि एनडीए का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताक़त है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही बिहार में एनडीए की सरकार लगातार मजबूत हुई है। आज गाँव-गाँव तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का सपना साकार हो रहा है, और यह मोदी सरकार व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर विधानसभा में सैकड़ो विकास योजनाओं का काम पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बहादुरपुर में केंद्रीय विद्यालय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है, और अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। अफवाहें और झूठी बातें फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। इशारों-इशारों में प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा गया। और जो लोग समाज में कटुता और वैमनस्य का बीज बोने का काम करेंगे, उन्हें रुकेगा परिणाम। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाएँ और उपलब्धियाँ जनता तक पहुँचाएँ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करता है, जबकि एनडीए विकास और सेवा की राजनीति में विश्वास करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ और 2025 में होने वाले चुनावों में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाएँ।

दरभंगा के सांसद माननीय गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए कारंजन,ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेलवे और हवाई संपर्क के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और आने वाले समय में हमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष केवल गुमराह करने की राजनीति करता है जबकि एनडीए गठबंधन जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करता है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी, केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा, लोजपा आर के महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, हम के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन,भाजपा के जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,जदयू के जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल,हम के जिला अध्यक्ष मनोज सदा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, लोजपा आर के उपाध्यक्ष राणा चंदन सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

कार्यकर्ता सम्मेलन मे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति रही, जिससे पूरा मैदान जनसैलाब में तब्दील हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर जदयु के विधानसभा प्रभारी हरिशंकर पासवान,पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, बहादुरपुर प्रखंड के प्रमुख रूबी राज,उप प्रमुख मनोज सिंह, विपुल राय, मिथिलेश लाल देव,भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन जिला मंत्री राहुल पासवान,मीरा मेहता,बालेंदु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू,लक्ष्मण महासेठ, अमन राय,धर्मेन्द्र सहनी, बबलू सहनी, जितेन्द्र सिंह, शांति देवी संजय ठाकुर, सुशील सिंह,राजा बाबु सिंह,राजमोहन पासवान,रामाज्ञा चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा, विवेकानंद पासवान, विनोद सहनी, विपीन साह, शशि साह,विजय चौधरी, नीलमणि पासवान, सुनील कुमार मिश्रा,कृष्ण भगवान झा, भद्रकांत चौधरी गुलशन,अशोक नायक, सपना भारती,रामभरोस साह, कल्पना झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय संत छोटे बापू जी महराज

🌸 संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 🌸 पूज्य राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज की दिव्य वाणी से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक: 05 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक समय: प्रतिदिन संध्या 04 बजे से हरि इच्छा तक कलश शोभा यात्रा: 05 अक्टूबर प्रातः 07:00 बजे स्थान: बुढ़वा बाबा स्थान, रामपुरा चौबे टोल ::- -- सादर आमंत्रण--- :: समस्त सनातनी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें साभार::-- बुढ़बा बाबा पूजा समिति रामपुरा चौबे टोल #ShriRamKatha #छोटेबापूजीमहाराज #रामपुरा

भ्रष्ट मुखिया परेशान जनता I

गरीबो    का कोई सहारा नहीं   वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं सत्तो यादव   रंकज कुमार  : जाले / कमतौल , ढढिया कमतौल : सत्तो यादव, पिता : सुखदेव यादव, जाले विधानसभा -87 के ढढ़िया पंचयात के वार्ड नम्बर 8 के निवासी हैं! इनकी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार 01/01/1959 है और ई पहचान पत्र पर उम्र 62 वर्ष अंकित हैं!  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अगर कोई पुरुष या महिला 60 वर्ष से अधिक है और सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है तथा गरीबी रेखा से निचे की श्रेणी से सम्बन्ध रखता हों तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है! विडंबना ये है की सत्तो यादव जो की अनपढ़ हैं और मेहनत मजदूरी कर के अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करता है वो अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वंचित है! बताते चलें की वृद्धजन पेंशन योजना का लाभार्थी बनने के लिए या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आवेदक का आधार के अनुसार उसकी जन्मतिथि तय होती है! सत्तो यादव की उम्र आधार के हिसाब से 65-66 वर्ष है परन्तु अभी भी ये इस योजना का लाभ उठाने के लिए दर -दर भटक रहे हैं! पूछने पर बताया की मुझे ज...

दरभंगा पोलिस

  सौहार्द पूर्ण बताबरण मे त्यौहार संप्पन कराये एसएसपी दरभंगा  आज दिनांक 21.05.2025 को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की गई बैठक..   :-दरभंगा/कमतोल/सिंहवारा दरभंगा दरभंगा :-आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -कमतौल एवं थानाध्यक्ष एवं CO सिंहवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -बिरौल एवं थानाध्यक्ष - बिरौल , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - बेनीपुर एवं थानाध्यक्ष - बहेड़ा के द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक की गई और साथ-साथ नदी थाना, लेहरियासराय थाना , पतोर थाना , कुशेश्वरस्थान थाना , कोतवली थाना, यूनिवर्सिटी थाना, जमालपुर थाना तथा भालपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति / विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति- समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिंघवारा दरभंगा मोटर पार्ट्स शॉप