अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के लिए 1 लाख अमेरिकी डॉलर फीस लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद से अमेरिका की टेक कंपनियां सकते में हैं। गूगल से लेकर मेटा और माइक्रोसॉफ्ट से लेकर अमेजन तक में कई कर्मचारी H-1B वीजा होल्डर हैं। कल मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने इस संबंध में अपने विदेशी कर्मचारियों को ईमेल भी लिखा था।
वहीं अब गूगल ने भी ईमेल लिखकर कर्मचारियों को तुरंत अमेरिका लौट आने के लिए कहा है। गूगल ने अपने मेमो में लिखा, 'नई पॉलिसी के तहत आपको अमेरिका से बाहर जाने पर परेशानी हो सकती है या री-एंट्री नहीं मिलेगी। हम समझते हैं कि इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन हम आपका सपोर्ट करने के लिए तत्पर हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, आपको अपडेट करेंगे।'
#America #Google


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें