नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा केेवटी थाना का अनुसंधान बैठक किया गया....
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक-25.09.2025 को केेवटी थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्ष केेवटी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए:-
* कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश ।
* समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश गए।
* थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई।
* सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश।
* कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश।
* थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें