सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व सैनिक सेवा परिषद दरभंगा बिहार I


मार्ग दर्शक मण्डल का  गठन  


14 सितम्बर 2025, रतनपुर ग्राम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दरभंगा की आयोजित बैठक में मार्ग दर्शक मण्डल का गठन किया गया। कैप्टन नवल ठाकुर (से. नि.) कैप्टन चंद्र शेखर सिंह (से. नि.) और हवलदार महेंद्र साह (से. नि.) का समायोजन मार्ग दर्शक मण्डल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दरभंगा के प्रमंडल प्रभारी सूबेदार मेजर शम्भू शरण चौबे (से. नि.) ने सभी नव चयनित मार्ग दर्शक मण्डल के वरिष्ठ साथियों का फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए भविष्य में अपना पूरा सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही संगठन के विस्तार और प्रभावी बनाने में सहयोग की इच्छा जताई।

हवलदार प्रेम कुमार झा (से. नि.) अध्यक्ष एवं सूबेदार अभय कुमार मिश्रा (से. नि.) साथ ही हवलदार दिनेश ठाकुर (से. नि.) ने सभी वरिष्ठ साथियों से भविष्य में अपना सहयोग बनाए रखने की इच्छा जाहिर किया।बैठक के अन्त में मार्ग दर्शक मण्डल के भविष्य में पूरा सहयोग करने का आश्वसन दिया  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...