सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपाल हिंसा बालेन साह का pm बनना तय

 प्रदर्शनकारियों की बड़ी मांग, बालेंद्र शाह को बनाया जाए अंतरिम PM. काठमांडू के मेयर हैं बालेंद्र शाह 


Gen-Z आंदोलन में 19 लोगों को जान गंवानी पड़ी, लेकिन मंगलवार को भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। उनकी मांग थी कि केपी शर्मा ओली अपने पद से इस्तीफा दें। जब मंगलवार को युवाओं का समूह प्रधानमंत्री कार्यालय में दाखिल होने की कोशिश करने लगा, तब जाकर केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बालेंद्र शाह को बनाया जाए अंतरिम PM.।


 बालेंद्र शाह को उनके समर्थक बालेन कहकर भी पुकारते हैं। वह काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर हैं। बालेंद्र शाह का जन्म 1990 में काठमांडू में हुआ था। उन्होंने पहले नेपाल से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद वह पढ़ने के लिए भारत आए।

कर्नाटक के बेलगावी स्थित विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से उन्होंने स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। बालेंद्र शाह शुरुआत में नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप जगत में एक रैपर और गीतकार के रूप में सक्रिय थे। अपने संगीत में वह हमेशा भ्रष्टाचार और असमानता जैसे मुद्दों को उठाते थे।


 लेकिन समर्थकों की इच्छा और अपनी बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए बालेंद्र शाह ने राजनीति में आने का फैसला किया। 2022 में उन्होंने काठमांडू मेयर चुनाव का स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा और जब नतीजे घोषित हुए, तो उन्होंने सभी को चौंका दिया। बालेंद्र शाह ने अपने सामने खड़े कई दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए 61,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

साभार :-सूत्र नेपाल 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय संत छोटे बापू जी महराज

🌸 संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ 🌸 पूज्य राष्ट्रीय संत श्री छोटे बापू जी महाराज की दिव्य वाणी से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन दिनांक: 05 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक समय: प्रतिदिन संध्या 04 बजे से हरि इच्छा तक कलश शोभा यात्रा: 05 अक्टूबर प्रातः 07:00 बजे स्थान: बुढ़वा बाबा स्थान, रामपुरा चौबे टोल ::- -- सादर आमंत्रण--- :: समस्त सनातनी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें साभार::-- बुढ़बा बाबा पूजा समिति रामपुरा चौबे टोल #ShriRamKatha #छोटेबापूजीमहाराज #रामपुरा

भ्रष्ट मुखिया परेशान जनता I

गरीबो    का कोई सहारा नहीं   वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं सत्तो यादव   रंकज कुमार  : जाले / कमतौल , ढढिया कमतौल : सत्तो यादव, पिता : सुखदेव यादव, जाले विधानसभा -87 के ढढ़िया पंचयात के वार्ड नम्बर 8 के निवासी हैं! इनकी जन्मतिथि आधार कार्ड के अनुसार 01/01/1959 है और ई पहचान पत्र पर उम्र 62 वर्ष अंकित हैं!  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत अगर कोई पुरुष या महिला 60 वर्ष से अधिक है और सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है तथा गरीबी रेखा से निचे की श्रेणी से सम्बन्ध रखता हों तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्थी बन सकता है! विडंबना ये है की सत्तो यादव जो की अनपढ़ हैं और मेहनत मजदूरी कर के अपना एवं अपने बच्चों का भरण पोषण करता है वो अभी तक मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से वंचित है! बताते चलें की वृद्धजन पेंशन योजना का लाभार्थी बनने के लिए या इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आवेदक का आधार के अनुसार उसकी जन्मतिथि तय होती है! सत्तो यादव की उम्र आधार के हिसाब से 65-66 वर्ष है परन्तु अभी भी ये इस योजना का लाभ उठाने के लिए दर -दर भटक रहे हैं! पूछने पर बताया की मुझे ज...

दरभंगा पोलिस

  सौहार्द पूर्ण बताबरण मे त्यौहार संप्पन कराये एसएसपी दरभंगा  आज दिनांक 21.05.2025 को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की गई बैठक..   :-दरभंगा/कमतोल/सिंहवारा दरभंगा दरभंगा :-आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -कमतौल एवं थानाध्यक्ष एवं CO सिंहवाड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -बिरौल एवं थानाध्यक्ष - बिरौल , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी - बेनीपुर एवं थानाध्यक्ष - बहेड़ा के द्वारा थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति समिति की बैठक की गई और साथ-साथ नदी थाना, लेहरियासराय थाना , पतोर थाना , कुशेश्वरस्थान थाना , कोतवली थाना, यूनिवर्सिटी थाना, जमालपुर थाना तथा भालपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति / विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शान्ति- समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सिंघवारा दरभंगा मोटर पार्ट्स शॉप