सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 ओमेगा स्टडी सेंटर में NEET-26 एवं IIT-JEE-26 के नए सिलेबस पर आधारित टेस्ट सीरीज़ प्रारंभ। मिथिलांचल में प्रतियोगी तैयारी को नई दिशा। पहले ही दिन 1000 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति। 

NEET एवं IIT-JEE देश के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में अव्वल मानी जाती हैं। नए सिलेबस और संशोधित परीक्षा-पैटर्न को ध्यान में रखते हुए ओमेगा स्टडी सेंटर, 11 नवंबर से दोनों परीक्षाओं के लिए टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत की है। इस टेस्ट सीरीज़ का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगिता के लिए पूर्ण रूप से तैयार करना और पूर्ण मार्गदर्शन देना है।



टेस्ट सीरीज़ के पहले दिन हीं 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह मिथिलांचल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग करियर के प्रति बढ़ती गंभीरता और प्रतिस्पर्धी माहौल की आवश्यकता को दर्शाती है।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि NEET एवं JEE दोनों के सिलेबस में कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं, जिसके अनुसार ओमेगा स्टडी सेंटर की टीम द्वारा कुल 30 टेस्टों की सीरीज तैयार की गई है।

NEET  एवं IIT-JEE के लिए 08 पार्ट सिलेबस एवं 22 फूल सिलेबस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

प्रत्येक टेस्ट के बाद डाउट डिस्कशन सत्र आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी त्रुटियों एवं



 कमजोरियों को पहचानकर सुधार कर सकें।

संस्थान का कहना है कि यह टेस्ट सीरीज़ विद्यार्थियों में आत्म-विश्लेषण क्षमता, समय-प्रबंधन, प्रश्न चयन और परीक्षा मानसिकता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संस्थान ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब महानगरों की तरह प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक अध्ययन वातावरण यहीं उपलब्ध होगा।

ओमेगा स्टडी सेंटर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...