सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दरभंगा - सिमरी में बड़ी कार्रवाई : कंटेनर ट्रक से 1827 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दरभंगा-सिमरी में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 1827 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दरभंगा:-दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि ट्रक समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

एसडीपीओ कमतौल एसके सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमरी थाना में पदस्थापित एसआई शशिशंकर कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र भ्रमण और शराबबंदी कानून के तहत छापेमारी अभियान में निकले थे। इसी दौरान मध निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पटना से सूचना मिली कि दरभंगा की ओर से एक कंटेनर ट्रक लालजी ढाबा के पास खड़ा है, जिसमें विदेशी शराब होने की संभावना है।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल लालजी ढाबा पहुंची, जहां कंटेनर ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01GP5264) खड़ा पाया गया। पूछताछ में चालक और खलासी ट्रक के अंदर मिले, जिनकी पहचान त्रिभुवन राय (42 वर्ष), पिता स्व. कपिलेश्वर राय, निवासी मोहनपुर, थाना मिनापुर, जिला मुजफ्फरपुर तथा निरंजन प्रसाद सिंह, पिता कपिलदेव प्रसाद सिंह, निवासी बरैठा, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई

ट्रक की तलाशी के दौरान चायपत्ती के कार्टून के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 203 कार्टून में भरी 1827 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिन पर “FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH ONLY” अंकित था।


विदेशी शराब – 203 कार्टून (कुल 1827 लीटर)

10 चक्का कंटेनर ट्रक

दो मोबाइल फोन

चायपत्ती के 2223 कार्टून जब्त किया गया। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पहले भी शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 12/26 दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वहीं सदर एसडीपीओ-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि मध निषेध विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और शराब माफिया की तलाश में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...