सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमतौल कोटपट्टी में सनसनीखेज गोलीकांड: घर के दरवाजे पर चढ़कर हरिशंकर शर्मा उर्फ ‘बिजली’ को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

कमतौल कोटपट्टी में सनसनीखेज गोलीकांड: घर के दरवाजे पर चढ़कर हरिशंकर शर्मा उर्फ ‘बिजली’ को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत


 अमरेश कुमार (रौशन) : जाले/कमतौल 

कमतौल थाना क्षेत्र के कमतौल कोटपट्टी मोहल्ले में रविवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हरिशंकर शर्मा उर्फ ‘बिजली’ को उनके ही घर के दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली लगते ही हरिशंकर शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) पहुंचाया, जहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान कुछ लोगों ने देखा कि एक बाइक पर सवार तीन युवक तेजी से पूर्व दिशा की ओर भागते नजर आए। तभी हरिशंकर शर्मा की पत्नी चिल्लाती हुई घर से बाहर निकलीं और बताया कि बदमाशों ने उनके पति को गोली मार दी है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

लोगों ने बताया कि जख्मी हरिशंकर शर्मा घर के पास घूर के निकट औंधे मुंह गिरे हुए थे और आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन उन्हें लेकर डीएमसीएच रवाना हो चुके थे।

इस संबंध में सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। टेक्निकल सेल और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी सूचित किया गया है, जो जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...