सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *सौहार्दपूर्ण वातावरण और आपसी भाईचारे के बीच मनायें सभी पर्व -जिलाधिकारी*


*असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई होगी -वरीय पुलिस अधीक्षक*


*जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ हुई बैठक* 


दरभंगा, 20 मार्च 2026 :- *समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में  प्रमुख पर्व-त्योहारों  यथा ईद,चैती छठ, रामनवमी एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण और भाईचारे की वातावरण में मनाने के लिए जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई*।



  बैठक में उपस्थित शांति समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गए।

  शांति समिति के सम्मानित सदस्यों ने त्योहारों के दौरान प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकीय दलों की प्रतिनियुक्ति,  साफ सफाई,झांकियों के विषय-वस्तु, पोस्टर एवं स्लोगन की पूर्व जांच, विद्युत के लटके तारों की मरम्मत, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, तथा अखाड़ा मिलान स्थल राम जानकी मंदिर,नाका संख्या-05 पर विशेष पुलिस व्यवस्था  करने की आवश्यकता पर बल दिये ।      नाका संख्या-05 के समीप वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता, ट्रैफिक प्रबंधन, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दरभंगा टावर एवं नाका संख्या-06 पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया।

 जिला दण्डाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्देश दिया कि सभी समितियां झांकियों की विषय-वस्तु एवं स्लोगन का स्वयं परीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की सामग्री से किसी समुदाय की भावना आहत न हो। 

  उन्होंने सिविल सर्जन को सभी समितियों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए किट में आवश्यक सामग्री जैसे बैंडेज,हैंडीप्लास्ट,कॉटन एवं डिटॉल की पर्याप्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

 जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को सक्रिय रहने, पथ निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों एवं डीएमसीएच में मेडिकल टीम की तैनाती के साथ एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिये।

  उन्होंने नगर निगम, और पीएचईडी को चिन्हित स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एसडीओ एवं एसडीपीओ को जुलूस मार्ग  सड़कों पर से भवन निर्माण सामग्री हटवाने का निर्देश दिया।

 उन्होंने शांति समिति के सदस्यों के पहचान पत्र निर्गत करने, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं नगर निगम को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। रामनवमी जुलूस के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक झांकी की अनुमति नहीं होगी तथा यह  अखाड़ा समिति सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।



 साथ ही, चैती छठ के अवसर पर घाटों की साफ-सफाई एवं बैरिकेडिंग कराने, विद्युत तारों को दुरुस्त करने तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। 

  उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा कि सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही,जुलूस से पूर्व झांकियों की जांच कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया। 

    उन्होंने जुलूस का में वीडियोग्राफी भी कराने का निर्देश दिया। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा 

  *जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे आपसी सौहार्द,शांति एवं भाईचारे के साथ सभी पर्व-त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।*

   बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता देवी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री राकेश कुमार,उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता भवन सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण—श्री श्याम किशोर प्रधान, श्री अशोक नायक, श्रीमती रीता सिंह, श्री मनीष जायसवाल, श्री नफीसउल हक (रिंकू), श्रीमती रूमी खान, श्री सुनील मंडल, श्री मो. असलम, श्री अजय जलान, श्री नवीन सिन्हा, श्री अंकुर गुप्ता, श्री दीदार हुसैन चांद, श्री शैलेंद्र मोहन झा, श्री नवीन खटीक, श्री गगन कुमार झा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...