दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में अवैध शराब कारोबारीयों के खिलाफ सिंहवारा थानाध्यक्ष बसंत कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28.8 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।
होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से 28.8 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
फिलहाल जब्त शराब को थाना लाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है बिहार मे पूर्ण शराबबंदी लागु है के बाबजूद रोज लाखो लीटर शराब बरामद हो रही है
https://www.facebook.com/100063637016533/subscribenow


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें