सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 मुफस्सील पुलिस ने एक ट्रक समेत 570 कार्टून विदेशी शराब किया जब्त.


कारोबारी हुआ फरार जब्त विदेशी की कीमत 50 लाख 


#समस्तीपुर : जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुधपुरा वार्ड संख्या-4 स्थित एक सुनसान स्थान पर खड़ी ट्रक से 570 कार्टून में रखी कुल 4924.8 लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है।बताया गया है कि मद्य निषेध विभाग पटना से मिली गुप्त सूचना के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी। सूचना थी कि दुधपुरा क्षेत्र में एक ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक खड़ी मिली। जब उसकी जांच की गयी तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गयी थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक और शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये।



पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तस्करों ने शराब को छिपाने के लिये ट्रक के आगे के हिस्से में भूसी के बोरे रख दिये थे ताकि पहली नजर में किसी को शक नहीं हो। इसके अलावा पुलिस को गुमराह करने के लिये तस्करों ने ट्रक के चक्के के निशान भी मिटाने का प्रयास किया था। बताया जाता है कि रास्ते में बांस का बल्ला लगाकर इस तरह से निशान मिटाया गया था ताकि पुलिस को ट्रक की गतिविधियों का पता नहीं चल सके और सूनसान जगह जाने का कोई रास्ता भी है यह पता नहीं चल सके। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार ट्रक को दुधपुरा स्थित लखेंद्र राय के एक सुनसान बगान में खड़ा किया


 गया था। वहां ट्रक से करीब 100 से अधिक कार्टून शराब उतारकर नीचे रखे गये थे। तस्करों की योजना थी कि पास के एक खाली मकान में शराब को स्टॉक किया जाये। यह मकान एक वृद्ध महिला का बताया जा रहा है, जिसकी मौत के बाद से घर खाली पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर शराब कारोबारियों ने उसे अपना अस्थायी गोदाम बना रखा था।स्थानीय लोगों के अनुसार उस मकान में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि कारोबारी लंबे समय से उस मकान का इस्तेमाल शराब स्टोरेज के लिये कर रहे थे। इधर पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर ली है। साथ ही चार से पांच शराब कारोबारियों को भी चिन्हित किया गया है। सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक और सभी शराब कार्टून को जब्त कर थाना लाया है। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

#samastipur #बिहार #sho



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...