सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाराणसी में 8.38 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, बंगाल से गैंग के सरगना सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

 ये है जामताड़ा के ठग -



वाराणसी में 8.38 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, बंगाल से गैंग के सरगना सहित 12 आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी, 10 मार्च। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन से गैंग के सरगना समेत 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के मछरहट्टा निवासी अनूप गुप्ता ने 5 जनवरी 2026 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते को हैक कर 8,38,402 रुपये की ठगी कर ली गई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट की मदद से पुलिस ने पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन से दो शातिर अपराधियों—नागेश्वर मंडल और अक्षय मंडल उर्फ पिंटू—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद कुल 12 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक और आरटीओ चालान भुगतान से जुड़े फर्जी डिजिटल लिंक और कूटरचित एपीके फाइल लोगों को भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस एप्लीकेशन को मोबाइल में इंस्टॉल करता, उसका फोन एक्सेस और सभी एसएमएस अपराधियों के पास पहुंच जाते थे। इसके बाद आरोपी एसएमएस बॉम्बर के जरिए टारगेटेड यूजर्स को सैकड़ों संदेश भेजते थे, जिससे पीड़ित भ्रमित हो जाता था। इसी दौरान आरोपी बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर खाते से पैसे निकाल लेते थे। चोरी की रकम टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त म्यूल खातों में भेजी जाती थी और बाद में कार्डलेस कैश निकासी के जरिए निकाल ली जाती थी।

बरामदगी

  • पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
  • 6 आईफोन (लगभग 5.5 लाख रुपये)
  • 9 एंड्रॉयड मोबाइल (लगभग 3 लाख रुपये)
  • 1,52,100 रुपये नकद
  • बरामद किए हैं।
  • आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी नागेश्वर मंडल के खिलाफ झारखंड के जामताड़ा साइबर क्राइम थाने में पहले से ही धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से जुड़े कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक उदयवीर सिंह, निरीक्षक शिवाकांत शुक्ला, उपनिरीक्षक आलोक सिंह यादव, उपनिरीक्षक विवेक सिंह समेत साइबर क्राइम टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में भी जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...