सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग या अबीर न लगाएं : डीएम

किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग या अबीर न लगाएं : डीएम

ट्रिपल सवारी पर रहेगी रोक, डीजे पूर्णत: प्रतिबंध : एसएसपी

असमाजिक तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

होली और रमजान को लेकर जिला शांति समिति की बैठक

दरभंगा। होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं  भाईचारे के वातावरण में मनाने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के अवसर पर किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग या अबीर न लगायें।   उन्होंने कहा कि जिला में डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा तथा उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी अस्पतालों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। सभी फायर ब्रिगेड वाहनों को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 02 मार्च को होलिका दहन निर्धारित है। सभी होलिका दहन स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने, बालू एवं पानी की व्यवस्था रखने, बिजली के लटके तारों को हटाने तथा कम ऊंचाई वाले तारों को ऊंचा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है।

 जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को होटल, ढाबा रेस्टोरेंट आदि का गहन छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनमें अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध छापेमारी, ट्रिपल सवारी पर रोक, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कारवाई हेतु ब्रेथ इन्हेलाइजर की व्यवस्था, आपातकालीन नंबर 112 को सक्रिय रखने, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, निर्बाध जलापूर्ति, शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, खराब सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, मुख्य मस्जिदों के समीप सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि सुझाव शामिल थे। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब एवं नशा से संबंधित सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

 ट्रिपल सवारी पर रोक रहेगी तथा ब्रेथ इन्हेलाइजर का उपयोग किया जाएगा। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशीली दवाओं की👤


बिक्री करने वाली दुकानों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिला में पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेंगे तथा क्यूआरटी (त्वरित कारवाई दल) का गठन किया गया है। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। बैठक में महापौर अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीएमसीएच एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को होली के अवसर पर 24घंटे सक्रिय रखने तथा चिकित्सकों एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है। 

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांति, संयम एवं पारस्परिक सम्मान के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने 28 फरवरी एवं 01 मार्च को आयोजित होने वाले मिथिला लोक उत्सव श्यामा महोत्सव में भी जिलेवासियों को आमंत्रित कियाजिला शांति समिति की बैठक में महापौर अंजुम आरा, सहायक समाहर्ता के परीक्षित, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आदि संबंधित पदाधिकारी एवं शांति समिति के श्याम किशोर प्रधान, मो. असलम सुनीति रंजन दास, अशोक नायक, नफीस उल हक रिंकू, इंद्र नारायण महतो, अंकुर गुप्ता, सुनील कुमार मंडल, एजाज अख्तर रूमी, रीता सिंह, नवीन सिन्हा, नवीन खटीक, नारायणजी, अजय जालान, शत्रुघ्न प्रसाद नारद आदि सम्मानित सदस्य  उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...