सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर रहने से विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण दरभंगा के 128 राजस्व कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने किया निलंबन*


*डीएम ने सभी निलंबित राजस्व कर्मचारियों पर आरोप पत्र (प्रपत्र - क) गठित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का दिया आदेश*



दरभंगा, 17 अप्रैल 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा 16 अप्रैल को

 *अंचल कार्यालय सदर दरभंगा में पदस्थापित*  

10 राजस्व कर्मचारियों को *अंचल कार्यालय बहादुरपुर में पदस्थापित* 

09 राजस्व कर्मचारियों को, *अंचल कार्यालय बहेड़ी में पदस्थापित* 12 राजस्व कर्मचारियों को, 

*अंचल कार्यालय हायाघाट में पदस्थापित* 08 राजस्व कर्मचारियों को,

 *अंचल कार्यालय हनुमाननगर में पदस्थापित* 05 राजस्व कर्मचारियों को, *अंचल कार्यालय सिंहवाड़ा में पदस्थापित* 10 राजस्व कर्मचारियों को,

 *अंचल कार्यालय केवटी में पदस्थापित*

 11 राजस्व कर्मचारियों को, *अंचल कार्यालय जाले में पदस्थापित* 11 राजस्व कर्मचारियों को,

 *अंचल कार्यालय मनीगाछी में पदस्थापित* 07 राजस्व कर्मचारियों को,*अंचल कार्यालय तारडीह में पदस्थापित* 04 राजस्व कर्मचारियों को, 



*अंचल कार्यालय बेनीपुर में पदस्थापित* 09 राजस्व कर्मचारियों को, *अंचल कार्यालय अलीनगर में पदस्थापित* 04 राजस्व कर्मचारियों को,*अंचल कार्यालय बिरौल में पदस्थापित* 07 राजस्व कर्मचारियों को,*अंचल कार्यालय गौड़ाबौराम में पदस्थापित* 04 राजस्व कर्मचारियों को,

 *अंचल कार्यालय किरतपुर में पदस्थापित* 02 राजस्व कर्मचारियों को,*अंचल कार्यालय घनश्यामपुर में पदस्थापित* 05 राजस्व कर्मचारियों को, *अंचल कार्यालय कुशेश्वरस्थान में पदस्थापित* 05 राजस्व कर्मचारियों को तथा *अंचल कार्यालय कुशेश्वरस्थान पूर्वी में पदस्थापित* 05 राजस्व कर्मचारियों को *कुल - 128* को विभागीय निर्देशानुसार बिहार सरकारी सवेक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 (1) में अंतर्निहित प्रतिकूल आचरण के आलोक में निलंबित किया गया।


*सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्राप्त विभागीय पत्रानुसार राजस्व कर्मचारी बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट)/बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ/बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 11.02.2026 से हड़ताल/सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण विभागीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया गया है, जिनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई (विभागीय कार्यवाही) अपेक्षित है।*

इसी आलोक में इन सभी 128 राजस्व कर्मचारियों पर निम्न आरोप अधिरोपित किया गया है -

1. माननीय मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा में अवरोध।

2. माननीय उप-मुख्यमंत्री-सह- विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का अवरोध।

3. मार्च माह में राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में अवरोध।

4. राजस्व महाअभियान के तहत् प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन में अवरोध।

5. भारत की जनगणना-2027 जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्य को विफल करने का प्रयास।

6. मुख्य सचिव, बिहार के निदेशानुसार अंचल स्तर पर आयोजित साप्ताहिक बैठक (सोमवार एवं शुक्रवार) में असहयोग।

*उपरोक्त सभी कृत बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 (1) का प्रथम दृष्टया उल्लंघन किया गया है।*



*उक्त कृत के कारण जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा दरभंगा जिला के इन सभी 128 राजस्व कर्मचारी को बिहार सरकारी सवेक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 (1) के प्रतिकूल आचरण के आलोक में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-9 की कंडिका-1 अन्तर्निहित प्रावधानों के अन्तर्गत आज दिनांक 16 अप्रैल, 2026 की तिथि से निलंबित किया गया है।*

जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को इन सभी 128 राजस्व कर्मचारी के विरूद्ध आरोप प्रपत्र (प्रपत्र-क में) गठित कर प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध करने का निर्देश दिया।

*उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन सभी 128 राजस्व कर्मचारियों पर त्वरित रूप से विभागीय कार्यवाही करते

 हुए सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी।


#ptbgramin #Darbhanga_bihar #BiharPolitics #darbhangavlog #dmdarbhanga #folowerseveryone

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...