सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा,दिनांक: 6 अप्रैल 2026

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 6 अप्रैल को जिला कार्यालय, दरभंगा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना एवं दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।




कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्टी के महान विचारकों एवं संस्थापकों—पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।



इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर सक्रिय रहें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन की शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, राजमंगल ठाकुर,सत्य प्रकाश झा,रंगनाथ ठाकुर,समीर वर्मा,पूर्व महापौर गौरी पासवान,जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार,जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी,सोनी पूर्वे, विकास चौधरी, सुनील चौधरी,श्रवण कुमार मिश्रा,संगीता साह,जिला मंत्री मीरा मेहता,राहुल पासवान, बालेंदु झा,सचिन जैन,रिंकी देवी,जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,अविनाश कश्यप



, जिला कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार,संतोष सिंह,सोशल मीडिया संयोजक गुलशन चौधरी, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण कास्यंकार,प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू,मनोज कुमार झा, बबलू मिश्रा,अंजनी निषाद,मुकेश महासेठ,सपना भारती, रेखा झा, वीरेंद्र पासवान, अंकुर गुप्ता,रामभरोस साह, 

विनोद सिंह यादव, विनोद सहनी सहित पार्टी पदाधिकारी एँव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...