सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 दरभंगा के बड़ा बाजार के स्वर्ण व्यवसाई ने नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

सिमरी थाना क्षेत्र से संदेहास्पद स्थिति में दो बाइक बरामद




दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित महथा मार्केट में प्रेम ज्वेलर्स दुकान से लूट मामले में प्रोपराइटर मनोज ठाकुर के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिस वक्त लूट की घटना घटी थी दुकानदार मनोज ठाकुर के द्वारा बताया गया था कि 2 करोड़ रुपए के ज्वेलरी सहित 20-25 लाख की लूट घटना घटी है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे फरार हो गए थे। शनिवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सोनार टोला निवासी प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने नगर थाना में दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर उनके दुकान में 5 से 6 की संख्या में अपराधी घुसकर लूटपाट करने लगा। जब उनके साथ दुकान में मौजूद पुत्र प्रेम कुमार, दो स्टाफ एवं दो ग्राहक ने विरोध किया, तो अपराधी ने उनके साथ पिस्तौल दिखाकर जान से मारने सहित मारपीट करने लगे। वहीं गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे थे। सभी पिस्तौल की नोक पर एक कोने में बैठा दिया। उसके बाद सभी अपराधी लूटपाट करने लगा। 


अपराधियों ने 700 ग्राम के सोने के आभूषण 20-25 किलो के चांदी के आभूषण 10 लाख रूपए नकद एवं ग्राहक रणधीर ठाकुर के 08 लाख रुपए नकद एवं आठ मोबाइल लूट लिया। जाने वक़्त कहने लगा कि इस घटना की जानकारी किसी को दिया, तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसके बाद लुटेरे ने बाहर से दुकान के गेट में ताला मार कर फरार हो गए। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार में लूटपाट की घटना घटी थी


। घटना की सूचना मिलने के बाद मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित का थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। अनुमान लगाया  जा रहा है कि सभी आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से सिमरी थाना क्षेत्र एनएच-27 होते हुए भाग रहे थे।


 जहां सड़क किनारे दो बाइक बरामद की गई है। जिसमें एक उत्तर प्रदेश एवं एक मध्य प्रदेश से रजिस्टर्ड है। वहीं एसटीएफ की टीम समस्तीपुर, बेगूसराय जिला में पीछाकर रहे लुटेरे से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई जा रही है। 4-6 आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...