सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 DM का बड़ा एक्शन गोदावरी गैस एजेंसी का लाइसेंस किया गया रद्द। 


दरभंगा में ग्राहक की शिकायतों पर तुरंत जिला प्रशासन हरकत में आया।


दरभंगा में गैस की किल्लत अधिक हो रही है इसका का फायदा गैस एजेंसी वाले उठा रहे थे जब ये शिकायत जिला प्रशासन को मिली तो तुरंत जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया।




LPG गैस की कालाबाजारी की सूचना पर जिलाधिकारी ने सख्त एक्शन लिया है। दरभंगा की गोदावरी गैस ऐजेंसी पर छापामारी करते हुए  गोदावरी गैस एजेंसी पर बड़ी कारवाई की गई है  दरभंगा के गोदावरी गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है।


LPG गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द: निरीक्षण करने के दौरान गैस एजेंसी में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं हैं। अनुज्ञप्ति में वर्णित गोदाम के अतिरिक्त एक अन्य कक्ष का अवैध रूप से उपयोग गैस सिलेण्डरों के भंडारण के लिए किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में खाली सिलेण्डर पाए गए, जिनके संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। जांच में यह भी पाया गया कि एजेंसी में भारी बैकलॉग के बावजूद सिलेण्डरों की संदिग्ध डिलेवरी की जा रही थी।


पाई गई अनियमितता : दिनांक चार अप्रैल को उपभोक्ताओं की संख्या की तुलना में अधिक सिलेण्डरों की डिलेवरी दर्शायी गई, जिससे काला बाजारी की आशंका प्रबल होती है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बावजूद समय पर गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके अतिरिक्त, गोदाम परिसर में गैस सिलेण्डर के स्टॉक एवं मूल्य से संबंधित अनिवार्य सूचना का प्रदर्शन नहीं किया गया, जो द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 की कंडिका - 08 का उल्लंघन है।



डिलेवरी में भी लापरवाही: एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निष्पादन में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है। बड़ी संख्या में लंबित बुकिंग (बैकलॉग) के बावजूद समय पर होम डिलेवरी नहीं की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति बनी हुई है।


24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण: एक उपभोक्ता द्वारा यह शिकायत भी प्राप्त हुई कि गैस सिलेण्डर की डिलेवरी का संदेश प्राप्त होने के बावजूद वास्तविक डिलेवरी नहीं की गई, जिससे वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न उठता है। उपरोक्त तथ्यों के आलोक में दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा गोदावरी गैस एजेंसी, अल्लपट्टी के प्रोपराइटर को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।



संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में एजेंसी का अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उपभोक्ताओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ''कौशल कुमार" - डी.एम, दरभंगा


#DarbhangaLPG #LpgGass #Darbhanga #DM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...