सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 दरभंगा:चाय दुकानदार श्रवण राम को गोली मारकर हत्या करने वाले 01अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार... 


विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत रामबाग में घटनाक्रम दिनांक 13.05.2026 को सुबह करीब 08:05 बजे विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल से आकर अमित कुमार से चेन छीनने का प्रयास किया गया था।विरोध करने पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई,जिसमें स्थानीय चाय दुकानदार श्रवण राम को गोली लग गई और ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। 




इस संबंध में विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या- 135/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन मे ं नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया जिसमें

1.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर  01 दरभंगा..

2.पु0नि0 सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार विश्वविद्यालय थाना..

3.पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार बहादुरपुर थाना..

4.पु०नि० मनोज कुमार सदर थाना..

5.पु0नि0 अमृत कुमार साह तकनीकी शाखा दरभंगा एवं तकनीकी शाखा टीम..

6.पु0अ0नि0 विपिन कुमार यादव विश्वविद्यालय थाना..

7.पु0अ0नि0 धीरेन्द्र कुमार गुप्ता विश्वविद्यालय थाना..

8.पु0अ0नि0 नौशाद अंसारी विश्वविद्यालय थाना..

9.पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार मांझी विश्वविद्यालय थाना..

10.प्र०पु०अ० नि०भागिरथ झा विश्वविद्यालय थाना.. 

श्रवन राम का हत्यारा गिरफ्तार दरभंगा पोलिस 



अनुसंधान के दौरान CCTV फुटेज,तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई।जांच के क्रम में अपराधियों के भागने के मार्ग का विश्लेषण करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान तक पुलिस पहुँची।मकान मालिक से पूछताछ एवं तकनीकी इनपुट केआधार पर संदिग्ध अपराधी हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार,निवासी कटरा जिला मुजफ्फरपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर ही बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित किराये के कमरे में छापेमारी की गई,जहाँ से घटना में प्रयुक्त काले नीले रंग की 220 सी०सी० पल्सर मोटरसाइकिल,कई फर्जी नंबर प्लेट,अवैध हथियार,जिंदा कारतूस मैगजीन,मोबाइल फोन एवं अन्य आपराधिक गतिविधियो में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार,सा०+थाना कटरा,जिला मुजफ्फरपुर।


बरामद सामग्री:1.03 अवैध पिस्टल 2.बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस 79 पीस एवं मैगजीन 05 पीस 3 घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल 4.विभिन्न वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट 5.15 मोबाइल फोन 6.चेन स्नैचिंग एवं अपराध में प्रयुक्त अन्य उपकरण 7.काला रंग का स्कार्पियो..


गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:जाले थाना कांड सं0 159/20 धारा-394 /307 भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट मुसहरी थाना कांड संख्या-192/20 धारा-115/42/400/414/468/471/333 1353/307/324/326/34 भा०द०वि०

यूनिवर्सिटी थाना (मुजफ्फरपुर) कांड सं0-31/20 धारा-302/120 (बी०) भा००वि० मुसहरी थाना कांड सं0-191/20 धारा-394 भा००वि० एवं धारा-27 आर्म्स एक्ट कटरा थाना (मुजफ्फरपुर) कांड सं0-166/21 अन्य थानो से आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर दरभंगा,सीतामढ़ी एवं मुजफ्फरपुर जिलों में चेन स्नैचिंग,लूट एवं अन्य अपराधों मे संलिप्तता स्वीकार की है। 


फिरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


दरभंगा पुलिस आमजनो से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध दरभंगा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...