सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत 08 लाभुकों को (टेंपो )थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का किया गया वितरण


*मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने एवं सुरक्षित मत्स्य परिवहन को मिलेगा बढ़ावा*


दरभंगा, 21 मई 2026 :- समाहरणालय परिसर से आज मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजनान्तर्गत दरभंगा जिले के कुल 08 लाभुकों के बीच थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित का वितरण किया गया।



वाहनों का वितरण माननीय सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर, माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशीला गुप्ता, माननीय विधायक श्री मुरारी मोहन झा,जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक, और उप मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मत्स्य क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को अपनी आजीविका सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा मत्स्य व्यवसाय को नई गति प्राप्तके होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत थ्री-व्हीलर वाहन आईस-बॉक्स सहित उपलब्ध कराए जाने से मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य जलस्रोतों से बाजार तक मछली को सुरक्षित एवं हाइजेनिक तरीके से पहुँचाने में सुविधा होगी। इससे मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहेगी तथा बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।



उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वाहन की इकाई लागत 3.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान अर्थात 1.50 लाख रुपये प्रति वाहन प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मछली को सुरक्षित, स्वच्छ एवं वैज्ञानिक तरीके से बाजार तक पहुँचाना है, ताकि दूर-दराज के जलस्रोतों एवं उत्पादन स्थलों से भी गुणवत्तापूर्ण मत्स्य उत्पाद बाजार तक पहुँच सके। इससे मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

योजना से होने वाले लाभों के संबंध में बताया गया कि इससे मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं की आजीविका सुदृढ़ होगी तथा मत्स्य उत्पादों की बेहतर बिक्री से उनकी आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त मत्स्य पालन से जुड़ी अन्य इनपुट सामग्रियों के परिवहन में भी यह वाहन उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे लाभार्थियों को अतिरिक्त आमदनी का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के अधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में मछुआरे उपस्थित थे। सभी ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...