दानापुर। रेल थाना दानापुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 21.750 लीटर विदेशी शराब, दो मोबाइल फोन तथा 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
रेल पुलिस के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके सामान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 21.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब की खेप के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के माध्यम से होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Newsraag #Danapur #Patna #GRPPatna


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें