सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *जिले में जप्त 2046.420 लीटर अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण*


*करीब 16 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब,विदेशी शराब एवं बीयर नष्ट*


*शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी*

दरभंगा बिहार 



दरभंगा, 31 जुलाई 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा जिले के विभिन्न मामलों में जप्त अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।


सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 31 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा परिसर में निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।




उन्होंने बताया कि विनष्टीकरण के दौरान कुल *2046.420 लीटर* अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें देशी शराब 729.400 लीटर, विदेशी शराब 1105.020 लीटर, बीयर  212.000 लीटर शामिल है।


श्री कुमार ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा श्री सोनल कुमार महतो तथा सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार की उपस्थिति में विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।


उन्होंने कहा कि नष्ट की गई अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य *करीब 16 लाख रुपये* है। यह कार्रवाई राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।




सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने स्पष्ट किया कि *अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।*



जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब से संबंधित गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...