सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्यार, शादी, BDO की नौकरी और फिर दर्दनाक अंत... पत्नी की मौत के बाद आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेज


मुजफ्फरपुर: दरभंगा के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। घटना के बाद जहां मृतका के परिजनों ने बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, वहीं मनोज कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।




प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी मुलाकात


मनोज कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वर्ष 2015 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र की रहने वाली अमृता कुमारी से हुई थी। दोनों एक ही शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। समय के साथ दोस्ती प्यार में बदली और पढ़ाई के लिए अमृता के पटना चले जाने के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा।


ऑडिटर बने, फिर कोर्ट मैरिज और सामाजिक विवाह


मनोज कुमार का चयन 7 मई 2018 को रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर हुआ, जिसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुई। लंबे समय तक चले प्रेम संबंध के बाद दोनों ने वर्ष 2020 में कोर्ट मैरिज की और साथ रहने लगे। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 9 दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह भी संपन्न हुआ।


ऑडिटर से BDO तक का सफर


सरकारी नौकरी के साथ मनोज कुमार ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 4 अगस्त 2022 को बीडीओ पद के लिए चयनित हुए। 20 दिसंबर 2022 से उन्होंने बेगूसराय में प्रशिक्षण लिया और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दरभंगा के जाले प्रखंड में उनकी पहली पोस्टिंग हुई। वर्तमान में वह वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।


पत्नी की मौत पर क्या बोले BDO?


मनोज कुमार के अनुसार, अमृता अधिकतर समय उनके साथ रहती थीं और कभी-कभी मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी आती थीं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह विभागीय प्रशिक्षण के सिलसिले में पटना में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।




उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच सामान्य वैवाहिक विवाद होते थे, लेकिन ऐसा कोई गंभीर मतभेद नहीं था, जिसकी वजह से अमृता इतना बड़ा कदम उठातीं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी के मायके वाले गहरे सदमे में हैं और इसी कारण उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप


इधर, मृतका के परिजनों ने बीडीओ मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अमृता की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और आरोपों में कितनी सच्चाई है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...