सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*नेपाल में भारतीय वाहनों से भंसार शुल्क को लेकर भारत का दबाव रंग लाया है। अब लागू नियमों के अनुसार भारतीय वाहन नेपाल के तराई क्षेत्र में सीमा से लगभग नौ किलोमीटर तक बिना भंसार शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे। इससे भारत-नेपाल के बीच व्यापार, पर्यटन*

सामाजिक संपर्क और 'रोटी-बेटी' के पारंपरिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



ने*नेपाल सरकार ने सीमा से नौ किलोमीटर तक भारतीय वाहनों को भंसार (कस्टम) शुल्क से छूट देने का निर्णय लिया है। अब वाहन चालक सुविधा पास बनवाकर नेपाल सीमा के भीतर नौ किमी तक बिना किसी शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे। शर्त यह है कि वाहन सूर्योदय के बाद नेपाल में प्रवेश कर उसी दिन सूर्यास्त से पहले भारत लौट आए*


क्यूआर कोड और मोबाइल स्कैनर आधारित ऑनलाइन प्रणाली के जरिए कुछ ही मिनटों में वाहन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। लागू नियमों के अनुसार भारतीय वाहन नेपाल के तराई क्षेत्र में सीमा से लगभग नौ किलोमीटर तक बिना भंसार शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही नेपाल आने-जाने वाले पर्यटकों और धार्मिक यात्रियों के लिए भी औपचारिकताएं पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो जाएंगी।




इस व्यवस्था से शादी-विवाह, बारात और अन्य सामाजिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी। सीमावर्ती गांवों के निवासियों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं के *आवागमन में सुविधा होगी, जबकि छोटे व्यापारियों को स्थानीय कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा*।




नेपाल सरकार ने आम नागरिकों को राहत देते हुए कस्टम ड्यूटी संबंधी नियमों में भी संशोधन किया है। अब 500 नेपाली रुपये तक के घरेलू उपयोग के सामान को बिना भंसार शुल्क नेपाल ले जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही छोटी भंसार चौकियों को चरणबद्ध तरीके से *ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से जोड़ा जा रहा है, जिससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी*।


तुलसीपुर में सनातन जागृति मंच के संयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्त ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नौ किमी से आगे जाने वाले वाहनों पर पूर्व की तरह निर्धारित भंसार शुल्क लागू रहेगा।




नेपाल के कृष्णानगर भंसार कार्यालय के उप-प्रमुख मयंक कुमार कर्ण ने बताया कि नेपाल सरकार ने बंद पड़े 18 छोटे भंसार कार्यालयों को फिर से संचालित कर डिजिटल प्रणाली से जोड़ दिया है। 


#Nepal #sahebkumar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...