सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *एसआई की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत; पति से पूछताछ, मोबाइल जब्त*


मुंगेर/जमालपुर। मुंगेर और जमालपुर के बीच स्थित सफियासराय थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) ने कथित तौर पर पति के सरकारी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें मुंगेर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




मधु कुमारी समस्तीपुर जिले के विधान गांव निवासी रंजीत कुमार की पुत्री तथा हसनपुर के जदयू विधायक राजकुमार राय की भतीजी थीं। उनकी शादी 7 फरवरी 2025 को एसआई चंदन कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों पिछले करीब तीन माह से जमालपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। मधु बीपीएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वहीं, एसआई चंदन कुमार पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड निवासी ब्रजभूषण सिंह के पुत्र हैं।




एसआई चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह बाथरूम में थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या में सरकारी सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल होना अत्यंत गंभीर मामला है। घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। साथ ही एसआई चंदन कुमार का मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद मधु को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



देर रात तक अस्पताल में एसआई चंदन कुमार से पूछताछ जारी रही। सूचना मिलने पर मधु के पिता भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा है। मामले में यूडी केस दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...