*दररभंगा एसएसपी ने डकैती के लंबित मामलों की समीक्षा की, त्वरित निष्पादन के*
लिए तय की समय सीमा*
![]() |
| एसएसपी दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी |
दरभंगा। जिले में डकैती की घटनाओं के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने समीक्षा बैठक की। बैठक एसएसपी कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें सदर, सिंहवाड़ा, केवटी, मब्बी और बहेड़ा थाना के थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में डकैती शीर्ष से संबंधित सभी लंबित कांडों की थानावार समीक्षा की गई। एसएसपी ने प्रत्येक मामले की प्रगति की जानकारी ली और *अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए*
उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समय सीमा भी निर्धारित की, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण, *कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गंभीर मामलों के अनुसंधान की गुणवत्ता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डकैती के मामलों में साक्ष्य संकलन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही* न बरती जाए।
बैठक में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
*पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों के मामलों में नियमित समीक्षा जारी रहेगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी*




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें