सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 जाले बीडीओ की पत्नी अमृता कुमारी की मौत के मामले


में पुलिस ने जाले बीडीओ मनोज कुमार की प्रेमिका दारोगा


अन्नू कुमारी को सीतामढ़ी के सुरसंड स्थित घर से गिरफ्तार


किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जमानत मिल गई ।


उधर कोर्ट में पेशी के बाद बीडीओ मनोज कुमार को


न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के


अनुसार बीडीओ मनोज कुमार और दारोगा अन्नू कुमारी


की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई चौंकाने वाले


खुलासे हुए हैं। मृतका अमृता सीतामढ़ी जिला के बेला


थाना क्षेत्र के बथुआरा गांव की रहने वाली थी, जबकि


आरोपी दारोगा अन्नू कुमारी भी उसी इलाके की निवासी है।


दोनों में गहरी दोस्ती थी। वर्ष 2018 में अमृता और अन्नू




शहर के मिठनपुरा स्थित एमडीडीएम कॉलेज में एक साथ


पढ़ाई और दारोगा की तैयारी करती थी। इसी दौरान अमृता


की मुलाकात सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे मनोज


से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने साथ


जीने-मरने की कसमें खाईं। इसके बाद अमृता ने ही अपनी


सहेली अन्नू की मुलाकात मनोज से कराई थी। लेकिन


अमृता को बिना बताए अन्नू का नंबर ले लिया


और दानों से बातचीत करने लगा।

वर्ष 2019 में मनोज का चयन ऑडिटर पद पर हुआ और वह बेगूसराय में ट्रेनिंग करने लगा। इसी बीच अन्नू कुमारी का भी दारोगा पद पर चयन हो गया और वह ट्रेनिंग के लिए राजगीर चली गई। मनोज - अक्सर अन्नू से मिलने राजगीर जाता था। चयन के एक साल बाद वर्ष 2020 में अमृता और मनोज ने कोर्ट मैरेज कर ली, जिसकी भनक दारोगा अन्नू को नहीं थी। जब मनोज ट्रेनिंग के लिए बेगूसराय गए,

तो अमृता भी साथ थी। इसी दौरान राजगीर से ट्रेनिंग खत्म कर अन्नू की पहली पोस्टिंग भी बेगूसराय के मटिहानी थाने में सब-इंस्पेक्टर के रूप में हुई। बेगूसराय में जब अन्नू मनोज से मिलने पहुंची, तब अमृता ने दोनों को साथ देख लिया। अमृता ने तब अन्नू को समझाया था कि मनोज उसका पति है, इसलिए वह उससे दूर रहे। बाद में अमृता ने मनोज के फोन में अन्नू के साथ तस्वीरें भी देखी थीं।


- दहेज प्रताड़ना और हत्या की साजिश, मारपीट का फुटेज मिला




वर्ष 2022 में अमृता ने अपने परिजनों को मनोज के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी संपन हुई। हालांकि, शादी के बाद से ही बीडीओ मनोज कुमार और उसके परिजन अमृता को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मृतका के साथ की गई मारपीट की घटनाएं घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में भी मिलीं। जांच में खुलासा हुआ है कि बीडीओ मनोज के परिजन पहले से ही अमृता को रास्ते से हटाने या शादी तोड़कर मनोज की शादी अन्नू से कराने की फिराक में थे। अमृता की मौत के बाद भी अन्नू और मनोज लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...