वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ अपर थानाध्यक्ष के साथ यातायात से संबंधित की गई समीक्षा बैठक....
दिनांक-04.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी थानाध्यक्ष/ अपर थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में किया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में यातायात से संबंधित निम्न निर्देश दिये गए।
* लंबित वाहन चालान नगद राशि को एक (01) सप्ताह के अंदर जमा कर उसकी प्राप्ति रसीद कार्यालय में जमा करने हेतु निर्देश।
* 2024 का लंबित कांडों को I- rad और E-dar में इंट्री करने का निर्देश।
* 2025 का लंबित कांडों को i-RAD/e-DAR पर इंट्री करने हेतु निर्देश।
* 2026 का लंबित कांडों को ससमय i-RAd/e-DAR इंट्री करने हेतु निर्देश।
* दुर्घटना वाले हॉटस्पॉट की सूची बनाकर उसके सुधार हेतु उपाय की सूची तैयार करने हेतु निर्देश दिए गए।
* प्रत्येक दिन वाहन जांच कर वाहन चालान करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
* प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग और इसके फलाफल का रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को देने हेतु दिशा निर्देश।
* गश्ती तथा वाहन चेकिंग के क्रम में जनता के साथ अच्छा व्यवहार करना करने हेतु निर्देश।
* सड़क दुर्घटना से संबंधित पीड़ितों के नगद रहित उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें