सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण*




*आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुकूल निष्पादन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*


दरभंगा, 18 अगस्त 2026 :-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज दरभंगा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-43 स्थित प्लस टू एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।



इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी एवं नगर आयुक्त, दरभंगा श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का जायजा लिया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करते हुए उसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के काउंटर का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त चिकित्सक से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। 


उन्होंने शिविर में उपस्थित मरीजों एवं आम नागरिकों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


इसके पश्चात उन्होंने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी सहज एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


जिला पदाधिकारी ने वार्ड संख्या-43 के वार्ड पार्षद से वार्ड की स्थिति एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सहयोग शिविर के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक शिविर का लाभ उठा सकें और अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।


वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी द्वारा भी शिविर के सफल संचालन एवं आमजन की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, सुव्यवस्थित आवागमन तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।


नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि सहयोग शिविर में प्राप्त विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं आवेदनों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है तथा उनके निराकरण के लिए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। इससे शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी एवं उनके निष्पादन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है।


  

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए,ताकि आमजन बिना किसी कठिनाई के शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान प्राप्त कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...