सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 *कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा*


 

*कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक निकली तिरंगा यात्रा*




*जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड एवं ‘मेरा युवा भारत’ के सदस्यों ने लिया भाग*


दरभंगा, 12 अगस्त 2026 :- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम का शुभारंभ कर्पूरी चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा कर्पूरी चौक से प्रारंभ होकर बेंता चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक पहुँची। लहेरियासराय टावर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। लोहिया चौक पर संबोधन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान से हुआ, जबकि समापन बिहार गीत के साथ किया गया। 

  

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण रहा तथा सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।

  

इस अवसर पर माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा श्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों ने अपने आहुति दी।


  

उनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में अपने राष्ट्रीय ध्वज को गर्व के साथ फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों लोगों की तिरंगा यात्रा में सहभागिता राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रदर्शित करती है। यह प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव एवं स्वाभिमान की बात है।


माननीय नगर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा श्री संजय सरावगी ने कहा कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के बाद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक व्यापक जनचेतना के आंदोलन का रूप ले चुका है। 

 

आज दरभंगा में कर्पूरी चौक से लोहिया चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा, हर प्रतिष्ठान तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। 


प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति मान, सम्मान और स्वाभिमान की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा सदैव ऊँचा रहे और देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक बना रहे।



जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता हुई, जो जिले में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की मजबूत भावना को दर्शाता है। 

 

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  

कार्यक्रम में माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा श्री कुमार शैलेंद्र, माननीय नगर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा श्री संजय सरावगी, माननीय विधायक, केवटी श्री मुरारी मोहन झा, माननीय महापौर, दरभंगा नगर निगम श्रीमती अंजुम आरा, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री हरि सहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


  

तिरंगा यात्रा में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड तथा ‘मेरा युवा भारत’ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 

  यात्रा के दौरान सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आमजनों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 *जिला में आज 12765 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल  32,550 सिलेंडर वितरण की संभावना* दरभंगा, 20 मार्च, 2026:- *आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी  सुरेश कुमार ने  संयुक्त रूप से  एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता  किए*। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा  आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं*।     *दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है*।   उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक  जारी है।    *उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा  कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त...
 *सरकारी भूमि का अवैध दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने के मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई* *तीन राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित *दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों पर प्रपत्र-‘क’ गठित करने का निर्देश *खोजकीपुर मौजा की गैरमजरूआ खास (झील) भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में जाँच के बाद हुई कार्रवाई* दरभंगा, 10 जुलाई 2026 :- जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।   साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध *प्रपत्र-‘क’* गठित करने का निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी कि *सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा, थाना संख्या-600* अंतर्गत स्थित *04 बीघा 13 कट्ठा 10 धूर गैरमजरूआ खास (झ...
 दरभंगा के बड़ा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की लूट मौके पर पहुंचे दरभंगा डीआईजी और एसएसपी दुकानदार ने कहा घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार  स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी सहित 20 से 25 लाख रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, प्रशिक्षु आईपीएस सह सदर थानाध्यक्ष, सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फिलहाल कोई पहचान नहीं मिली है।  जिला सहित मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर में चार लोग दुकान के अंदर घुसे, तीन लोग मुंह पर नकाब पहने हुए थे और एक बिना नकाब का था। दुकान के अंदर घुसते ही सभी ने पिस्तौल निकाल लिया और लहराते हुए मारपीट करने लगे।...