एसएसपी ने PC एवं IT प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, CCTNS और ई-साक्ष्य को लेकर दिए निर्देश
दरभंगा,18 अगस्त 2026। वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस कार्यों के डिजिटलीकरण,न्यायालय से संबंधित मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि माननीय न्यायालय से प्राप्त सभी आदेशिकाओं का ससमय तामिला सुनिश्चित किया जाए।साथ ही न्यायालय से प्राप्त कांड दैनिकी की मांग को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करने का निर्देश दिया गया।
CCTNS में वास्तविक समय पर डेटा एंट्री का निर्देश
बैठक में स्टेशन डायरी,प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में वास्तविक समय (Real Time) में एंट्री करने पर विशेष जोर दिया गया।पुराने कांडों की केस डायरी को भी वर्षवार CCTNS में अपलोड करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो एवं फोटो को नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिया गया।ई-समन से संबंधित कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने को कहा गया।
प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो 24 घंटे में SCRB पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में CriMAC के माध्यम से Zero FIR को संबंधित दूसरे राज्य में भेजने की प्रक्रिया तथा गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित आवश्यक कार्रवाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों को CriMAC/ICJS में प्रतिदिन लॉगिन एवं सर्च करने का निर्देश दिया गया,ताकि संबंधित मामलों एवं उपलब्ध सूचनाओं पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी PC एवं IT प्रभारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी एवं अभिलेखीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी आवश्यक प्रविष्टियां एवं दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपडेट किए जाएं। उन्होंने पुलिस कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग और रिकॉर्ड के समयबद्ध संधारण पर विशेष जोर दिया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें