*डीएम एवं एसएसपी ने किया एसटीएफ भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण*
*हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ियारी मौजा में भूमि का किया गया भौतिक सत्यापन एवं अमीन द्वारा मापी कार्य*
दरभंगा, 31 अगस्त 2026 :-जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला द्वारा आज हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत गोढ़ियारी मौजा में बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के भवन निर्माण के लिए भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने भूमि की भौतिक स्थिति, उपलब्ध रकबा, स्थल की उपयुक्तता तथा भवन निर्माण के दृष्टिकोण से आवश्यक अन्य बिंदुओं का जायजा लिया।
साथ ही अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से भूमि की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली गई।
गौरतलब है कि भूमि की सीमाओं एवं वास्तविक क्षेत्रफल के सत्यापन के उद्देश्य से अमीन द्वारा स्थल पर भूमि की मापी भी की गई।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं से प्रस्तावित एसटीएफ भवन के निर्माण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में भी जानकारी ली गई
एसटीएफ भवन के लिए प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त स्थल का चयन एवं भवन निर्माण से संबंधित प्रारंभिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाना है




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें